मॉर्निंग वाक पर निकली महिला के गले से एक लाख के चेन की हुई छिनतई
धनबाद । नावाडीह स्थित बिरसा मुंडा पार्क के पास मॉर्निंग वाक के लिए गई एक महिला से बाइक पर सवार दो युवकों ने सोने की चेन छीन कर फरार हो गए। घटना रविवार की सुबह 7:30 बजे की है। इस घटना में महिला के गले पर चोट भी लगी है। अपराधी वासेपुर की तरफ भागे। भागते समय एक बार बाइक फिसल भी गई। लेकिन फिर संभल कर तेजी से भाग निकले। इस घटना के बाद बिरसा मुंडा पार्क के पास मार्निंग करने वाले दहशत में आ गए हैं। धनबाद शहर की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
घटना के संबंध में नावाडीह गौरी अपार्टमेंट की रहने वाली अर्चना ठाकुर ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ मॉर्निंग वॉक कर वापस लौट रही थी। तभी विनोद बिहारी चौक की ओर से दो बाइक सवार अचानक पहुँचे और उनके गले से चेन छीन फरार हो गए। उन्होंने बताया कि सामने से बाइक पर सवार जब दोनों युवक आ रहे थे तो उनकी बाइक लहरा रही थी। अर्चना ठाकुर ने बताया कि भागने के दौरान निर्माणाधीन सड़क की गिट्टी पर फिसलकर उनकी बाइक एक बार गिरी थी, लेकिन तुरंत दोनों युवक बाइक उठाकर फरार हो गए।
बाइक चला रहा युवक हेलमेट लगाए हुए था। जबकि उसके पीछे बैठा युवक बिना हेलमेट का था। उन्होंने बताया कि बाइक के पीछे बैठे युवक ने ही उनके गले से चेन छीनी। वह लड़का सफेद रंग की शर्ट और ब्लू जींस पहने हुए था। बाइक काले रंग की थी और उस पर नंबर प्लेट भी लगा हुआ था। छिनतई की इस घटना में महिला अर्चना ठाकुर के गले पर चोट आई है। घटना के बाद उन्होंने तुरंत एक सौ नंबर पर फोन कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोने की चेन की कीमत करीब एक लाख रुपये थी।
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View