कनकनी में एक बार फिर गोली चलने से लोगों में फैला आतंक
लोयाबाद। कनकनी में एक बार फिर गोली चली है। हालाँकि इसमें किसी की घायल होने की सूचना नहीं है। घटना रात 9 बजे की बताई जा रही। जब दो गुटों में फायरिंग शुरू हो गयी और अफरा-तफरी मच गयी । दोनों ही गूट एक गाँव के रहने वाले है। दोनों एक दूसरे पर गोली चलाने सहित कई गम्भीर आरोप लगा रहे हैं।
इससे पहले 07 अक्टूबर को जेलश्वर महतो व ढुल्लू महतो के समर्थकों के बीच मारपीट,गोली व बमबाजी की घटनाएं घट चुकी है। इस बार एक गुट जलेश्वर का है तो, दूसरे गूट किस राजनीतिक दल के है ये स्पष्ट नहीं हो पाया है। मकान में खिड़की खोलने को लेकर विवाद कारण बताया जा रहा है।
मामले में एक पक्ष से दो आवेदन पुलिस को दी गई है। इसमें एक छोटे लाल चौहान व रवि चौहान शामिल है। दूसरे गुट के दुर्गावती देवी की तरफ से पुलिस को आवेदन दिया गया है। तीनों आवेदन में मारपीट ,गाली गलोज, छिनतई, छेड़खानी, बलात्कार करने का प्रयास व फायरिंग करने का आरोप लगाया है।
इस मामले में समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस जाँच में जुट गई है। थाना प्रभारी रमेश चन्द्र सिंह ने कहा कि मामले में तीन आवेदन मिला है। जाँच की जा रही है। जाँच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
Copyright protected