नेता जी से जुड़े सभी फाइलों को उजागर करने की मांग संस्था ने उठाया
दुर्गापुर की संस्था ऑल इंडिया लीगल एंड फोरम के महासचिव जयदीप मुखर्जी ने केंद्र सरकार से नेताजी शुभाष चंद्र बोस से जुड़े हुए सभी फाइलों को उजागर करने का मांग किया। उन्होंने और भी कई मुद्दा को उठाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार, विभिन्न राज्य सरकार द्वारा नेताजी से जुड़े कई फाइलों को उजागर किया गया है।
लेकिन अब भी काफी संख्या में फाइलों को उजागर नहीं किया गया। जिससे देशवासियों में नेता जी सुभाष चंद्र बोस को लेकर अब भी कई दुविधायें है। इस कारण सरकार को सभी फाइलों को उजागर करना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने आजाद हिंद फौज की संपत्ति को लेकर धांधली पर प्रश्न उठाया,
उन्होंने आजाद हिंद फौज की संपत्ति से जुड़े मामलों के जाँच के लिए एक कमेटी बनाने की मांग केंद्र सरकार से की। इसके अलावा उन्होंने प्रतुल गुप्ता द्वारा लिखित पुस्तक को भी उजागर करने का मांग किया। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा आजाद हिंद फौज का गठन 75वां वर्ष मनाने पर धन्यवाद भी दिया। उनके साथ गोपाल कर्मकार भी मौजूद थे।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View