राजागढ महायज्ञ में सांसद ने टेका मत्था, प्रवचन का हो रहा सीधा प्रसारण, मेला में जुट रही भीड
बिगहा बाजार महाराज गंज राजागढ परिसर में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह फलाहारी बाबा मुर्ति प्रतिष्ठापन सह चतुर्थ महोत्सव में क्षेत्र के तमाम राजनीतिक, सामाजिक तथा धार्मिक दिग्गजों का आगमन जारी है। आयोजन के चौथे दिन हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा, मुंबई से भाजपा झारखंड सेल के अध्यक्ष मनोज सिंह, चतरा ग्रामीण डीएसपी केदार नाथ राम, दक्षिण भारत से श्री निवास जी महाराज, चंद्रवंशी समाज अध्यक्ष छत्रधारी चंद्रवंशी समेत हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। सांसद समेत अतिथियों का स्वागत भगवान की तस्वीर व अंग वस्त्र देकर हनुमत सेवा संस्थान के अध्यक्ष आनंद चंद्रवंशी, सचिव कुमार राहुल, कोषाध्यक्ष मनीष सिन्हा, मुखिया प्रतिनिधि बिनोद सिंह बिजय साहु, नीरज चंद्रवंशी, बलराम यादव, सिवेश सिंह, सुशांत राय, रामचंद्र सिंह, संजय सिंह, पवन सिंह, अनुज सिंह, प्रेम चंद्रवंशी, कामदेव प्रजापति सहित सभी सदस्यों ने किया। सांसद ने राजागढ स्थित महायज्ञ के मंडप, हनुमत मंदिर, गढकाली मंदिर, शिव मंदिर में मत्था टेककर क्षेत्र में सुख और समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर की भव्यता और संचालक के त्याग से प्रेरित होकर आनंद चंद्रवंशी को सम्मानित किया। साथ ही बृंदावन से आये प्रख्यात युवा कथाकार पुंडरीकाक्षाचार्य वेदांती महाराज को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। प्रवचन मंच पर दीप प्रज्जवलित करते हुए उन्होंने कहा कि सचमुच हजारीबाग में रामभक्तों का कांरवा है। यहां की विशेषता के कारण ही हजारीबाग में इंटरनेशनल रामनवमी मनाई जाती है। कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण जारी है। जल्द ही निर्माण पूरा होगा। उसी तर्ज पर हजारीबाग में भी राम मंदिर बनेगा। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय, महामंत्री सुनील साहु, रामस्वरूप पासवान, सांसद प्रतिनिधि अर्जुन साहु, मुकुंद साहु, राजेन्द्र चंद्रवंशी, सीताराम साहु, मुनेश्वर गुप्ता, पंसस गुड्डू रजक, करुणा चंद्रवंशी, महेंद्र चंद्रवंशी, भुनेश्वर चंद्रवंशी, सुनील शेखर, प्रदीप चंद्रवंशी, कृष्णा चंद्रवंशी, संजय चंद्रवंशी, गणेश यादव, अंबिका सिंह सहित दर्जनों अन्य मौजूद थे। सांसद के हाथों संस्थान ने जिप सदस्य राकेश रंजन, राकेश पाण्डेय, मुखिया प्रतिनिधि बिनोद सिंह, पवन सिंह समेत दर्जनों अन्य को संस्थान का आजीवन सदस्य बनाया।
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View