सीएम की एक झलक पाने को लोग दिखे बेताब
जिला विभाजन के बाद दूसरी बार दुर्गापुर पहुँचने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के स्वागत में काफी तादाद में लोग सड़कों पर खड़े नजर आए। इसमें पार्टी समर्थक के अलावा आम जनता भी शामिल थे। बूढ़े हो या जवान, स्त्री हो या पुरुष सभी अपने मुख्यमंत्री की एक झलक पाने को बेताब दिखे। तृंका के झंडे से सड़के पटी रही, राज्य की मुख्यमंत्री सह तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के जिला दौरे को लेकर तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों में काफी उत्साह देखा गया।
मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर पार्टी समर्थकों ने शहर के सृजनी हॉल से लेकर आसपास के इलाके को पार्टी के झंडे और बैनर से पाट दिया था। इतना ही नहीं दुर्गापुर से आसनसोल तक राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों किनारो पर झंडे लगा दिये गए थे। विभिन्न संस्था और क्लब के लोगों ने भी मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन शहर के विभिन्न संस्था और क्लब के लोगों ने मुख्यमंत्री का हार्दिक अभिनंदन किया। वहीं बाउल कलाकार की ओर से स्टेज बनाकर ममता बनर्जी के प्रकल्प को लोगों के समाने गा रहे थे,
जब ममता बनर्जी भगत सिंह स्टेडियम से निकलकर सृजनी हॉल की तरफ जा रही थी, तब उन्हें फूलों के गुच्छा से सम्मानित भी किया गया, उस समय सरकार की विभिन्न योजनाओ की तख्ती हाथों में लेकर संस्था और क्लब के मेम्बर सड़कों पर खड़े नजर आए। उनमे काफी उत्साह देखा गया। मौके पर उपस्थित क्लब के लोगों ने बताया की ममता बनर्जी ने क्लबों के विकास के लिए काफी मदद किए है। उनके द्वारा दिये गए आर्थिक सहायता से क्लब द्वारा सामाजिक कार्यों को बढ़ावा दिया जा रहा है। पुख्ता सुरक्षा के उपाय किए गए थे।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View