ढुलू समर्थक के घर पहुँचे जेएमएम नेता रतिलाल टुडू, भाजपा कार्यकर्ता दिनेश रवानी के घर पर हुए हमले की कड़ी निंदा की
लोयाबाद। एकड़ा में ढुलू समर्थक दिनेश रवानी के घर पर हुए हमले की जानकारी मिलने पर जेएमएम के प्रखण्ड अध्यक्ष रतिलाल टुडू शनिवार की रात दिनेश के घर पहुँचे। उन्होंने दिनेश के भाई राजेश से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने हमले की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह रात के अंधेरे में किसी के घर पर हमला करवाना कायरतापूर्ण कार्य है। क्षेत्र में हत्या की राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से घटना की जाँच कर दोषियों पर कार्यवाही की मांग की। उन्होंने दूसरे पक्ष द्वारा ढुलू समर्थकों पर दर्ज कराए गए प्राथमिकी को झूठा बताते हुए कहा कि साजिश के तहत झूठा केस दर्ज करवाया गया है, इसकी जाँच हो। इस प्राथमिकी में दिनेश के 75 वर्षीय पिता सुखदेव रवानी व शिक्षक भाई विजय रवानी जो यहाँ रहता ही नहीं है, उस पर भी मामला दर्ज करवाया गया है। इससे प्रतित होता है कि फायरिंग वाले केस के विरूद्ध दबाव बनाने के लिए झूठा केस किया गया है।
मौके पर राॅकी चौरसिया, सोनू खान, सावन चौहान, विक्की रवानी, विशाल पासवान, गोविन्द बाउरी, रवि राय, अनिल पासवान, रामसेवक केवट आदि उपस्थित थे। इधर ढुलू समर्थक के घर जेएमएम नेता के पहुँचने पर कई अटकलें भी लगाई जा रही है।
लोयाबाद मंडल अध्यक्ष पप्पू सिंह ने घटना की निंदा
भाजपा लोयाबाद मंडल अध्यक्ष पप्पू सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर एकड़ा में भाजपा लोयाबाद मंडल के महामंत्री दिनेश रवानी के घर पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से हमले में शामिल सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही उन्होंने दूसरे पक्ष द्वारा भाजपा समर्थकों पर दर्ज कराए गए केस को झूठा बताते हुए, लोयाबाद पुलिस पर झूठा केस करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने वास्तविकता के आधार पर प्राथमिकी दर्ज नहीं किया है, झूठा केस दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपा समर्थकों के घरों पर हमला हो और दूसरी ओर भाजपा समर्थकों पर ही केस भी दर्ज हो जाए, ये सरासर अन्याय है। उन्होंने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पुलिस द्वारा इस झूठे केस को खारिज नहीं किया गया तो भाजपा मंडल इसके खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन चलाएगी।
बताया जाता है कि शनिवार को एकड़ा में हुए फायरिंग मामले में दूसरे पक्ष द्वारा लोयाबाद थाने में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें भाजपा लोयाबाद मंडल के महामंत्री दिनेश रवानी सहित अन्य पर गाली गलौज, मारपीट, छीनतई, छेड़खानी, जाती सूचक शब्द का प्रयोग करने व गोली चलाने का आरोप लगाया है ।
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View