राजद प्रदेश अध्यक्ष नन्द बिहारी यादव ने करवाई गोवर्धन पूजा , इंद्र को काल्पनिक , कृष्ण को यादवों का इष्ट बताया
भगवान श्रीकृष्ण लोक सांस्कृतिक समाज के अधीनस्थ श्रीकृष्ण सेना के संस्थापक-संरक्षकनन्द बिहारी यादव ने आसनसोल धादका रोड राजद के केंद्रीय कार्यालय के प्रांगणमें 24वां गोवर्धन पूजा महोत्सव का आयोजन किया।
इंद्र को काल्पनिक , कृष्ण को यादवों का इष्ट बताया
भगवान कृष्ण को विष्णु का आठवां अवतार माना जाता है और पूरा हिन्दू धर्म उनकी पूजा करता है लेकिन हिन्दू धर्म में चली आ रही मान्यताओं एवं प्रथाओं के विपरीत राजद प्रदेश अध्यक्ष नन्द बिहारी यादव ने इंद्र को काल्पनिक , कृष्ण को यादवों का इष्ट बताया। एक तरफ हिन्दू रीती रिवाज से गोवर्धन पूजा भी मनाते हैं और दूसरी ओर हिन्दू देवता इंद्र को काल्पनिक भी बताते हैं।
इस दौरान उन्होंने कहा किआज से पाँच हजार वर्ष पूर्वभगवान श्रीकृष्ण 10 वर्ष की उम्र में ही पहली बार मनुवादी पाखण्ड ढोंग को ध्वस्तकर रूढ़िवादिता त्याग कर काल्पनिक इन्द्र की पूजा बन्द कराकर सनातन यदुवंशियों कोगोधन, गाय और पर्वत प्रकृति की पूजा आरम्भ कराई जिसकी परंपराआज तक बरकार है।
उन्होंने कहा कि ढोंग-पाखंड को त्यागकर दूसरे की लोक कल्याणकारी सनातन कार्य के प्रति ध्यान और प्रकृति समर्पण ही गोवर्धन पूजा का आस्था और मनाने का तत्पर्य है। यादवों का सबसे बड़ा कुल और इष्टदेव का महापर्व है गोवर्धन पूजा। यहभारत ही नहीं विदेशों में भी मनाया जाता है. उन्होंने यादवों से श्रीकृष्ण के गीता के उपदेश का अनुकरण कर मनुवाद को बहिष्कार करने का आग्रह किया।
गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में नन्द बिहारी यादव के साथ मुसहिब यादव, निरंजन यादव, रामबाबू सिंह, सपन राय, प्रीतम झा,धेनुक यादव, राम भजन यादव, मंजू यादव, मो० रियाज अंसारी, मो० अली हुसैन, मो० राजू, काशी नाथ यादव, आनन्द यादव, सुर्जित पासवान, पंकज यादव, सिद्धन्त यादव, निशांत यादव, विश्वजीतदत्त, सत्यनारायण सिंह, महिला कमिटी की बिंदामती और शोभा देवी और अन्यसद्स्य उपस्थित थे। नन्द बिहारी यादव ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में देव कुमार यादव, कुणाल यादव और यादवेंद्र सिद्धांत की अहम् भूमिकारही।
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View