पूर्व विधायक स्व0 उदय कुमार सिंह की 5 वीं पुण्य तिथि मनाई गयी
गोमो : तोपचांची प्रखंड कॉंग्रेस कमिटी के द्वारा टुंडी विधानसभा के पूर्व विधायक स्व0 उदय कुमार सिंह की 5 वीं पुण्य तिथि गुरुवार को महिला समिति हाल प्रांगण गोमो में आयोजित किया गया, जहाँ कॉंग्रेस कमिटी के कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने चहेते पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया साथ ही उनके आदर्शों पर चलकर पार्टी को मजबूत करने की बात कही गई।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्व विधायक स्व0 उदय कुमार सिंह का जीवन सादगी से भरा था, वे गाँधी वादी नीति पर चला करते थे, ओर अपने जीवनकाल में हमेशा देश की बेहतरी, गरीब मजदूर किसान के हित में लड़ते रहे, मौके पर मुख्य रूप से, छोटन सिंह, जितेंद्र सिंह, बासुदेव ठाकुर, बजरंगी दास, संतोष दास, ओम प्रकाश मंडल, संजीव होर, मो0 कलाम अंसारी, अशोक ठाकुर ,संतोष ठाकुर, गोरवा दास, विद्यानन्द दास, सुबल दास, सुनील वर्णवाल, आदि कॉंग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे ।
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View