उग्रवाद प्रभावित भगहर में पूर्व विधायक, प्रमुख व मुखिया ने किया कंबल का वितरण
उग्रवाद प्रभावत भगहर में बढ़ते ठंड के प्रभाव को देखते हुए स्थानीय मुखिया कृष्णा रविदास के अगुवाई में पंचायत भवन परिसर में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर मुख्याथिति बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, चौपारण प्रमुख पूर्णिमा देवी, सांसद प्रतिनिधि मुकुन्द साव, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि पहलवान उर्फ भुनेश्वर यादव, पूर्व जिप सदस्य रामस्वरुप पासवान, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव आदि के द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान दर्जनों लोगों ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थामा। इससे पूर्व भगहर के ग्रामीणों ने अतिथियो का स्वागत माला पहनाकर किया। कंबल वितरण समारोह को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा की भगहर पंचायत के विकास की गति को ब्रेक लग गया है। वर्तमान विधायक भगहर को शराब मुक्त करने के लिए मंत्री को लाया, शराब बंन्द हुवा की नही हुवा पता नही लेकिन बरही के राजा और उसके भगहर के मंत्री का कमीशन दुगुना से तीनगुना हो गया। भगहर में संचालित योजनाओं में लूट मचा हुवा है। भगहर मुखिया ने पूर्व विधायक को भगहर पंचायत के समस्यों से अवगत कराया जिसमें मुख्य सड़क, शिक्षा व स्वाथ्य आदि शामिल है। पहलवान ने कहा कि भगहर में जितना भी विकास का कार्य हुवा है सब पूर्व विधायक मनोज यादव जी का देन है। मंच संचालन राजकुमार यादव, दीनानाथ यादव, संतोष रविदास ने सामूहिक रूप से किया। मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, भोजपुरी गायक जन्मजेय सिंह, मनोज मिश्रा, भगहर उपमुखिया मंजू देवी, वार्ड सदस्य बिनोद भुइयाँ, बबलू भुइयाँ, मुंशी दाँगी, समाजसेवी पप्पू यादव, शिक्षक दिनेश यादव, मो असलम अंसारी, प्रमोद प्रजापति, रामा साव, आशीष यादव, राजदेव भुइयाँ, मुनिलाल यादव आदि लोग उपस्थित थे।
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View