दुर्गापुर क्राइम अपडेट (19/12/2017)
नशे में वाहन चलाते गिरफ्तार
कोकोवेन थाना कि पुलिस ने नशे में वाहन चलाने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। मंगलवार आरोपी को अदालत में पेश किया पकड़ा गया रुपचंद्र माधव रेल पड़ा इलाके का रहने वाला है।
चोरी मामले में गिरफ्तार
दुर्गापुर: लावदोहा थाना कि पुलिस ने चोरी मामले में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। मंगलवार आरोपी को अदालत में पेश किया गया पकड़ा गया आरोपी काली राम बाउरी जब्बर पल्ली का रहने वाला है। इसके खिलाफ वर्ष 2015 में चोरी मामला दर्ज किया गया था। अदालत से इसके खिलाफ वारंट जारी की गयी थी।
मारपीट मामले में गिरफ्तार
दुर्गापुर थाना कि पुलिस ने मारपीट एवं महिला संग अश्लील हरकत कर घर में चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। मंगलवार आरोपी को अदालत में पेश किया गया। पकड़ा गया आरोपी मुन्ना मिस्त्री भीरंगी मोड़ का रहने वाला है। इसके खिलाफ कुल्टी थाना में वर्ष 2013 में मामला दर्ज किया गया था। अदालत से इसके खिलाफ वारंट जारी की गई थी।
हत्यारोपी की जमानत नामंजूर
कांकसा थाना की पुलिस ने वधु के हत्या मामले में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। मंगलवार आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां सुनवाई के दौरान उसको जमानत नामंजूर हो गई। पकड़ा गया आरोपी सोमनाथ गांगुली के खिलाफ 13 दिसंबर को मामला दर्ज किया गया था।
गृहवधू के हत्या मामले में गिरफ्तार
पांडेश्वर थाना की पुलिस वधु को शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ित कर उसके हत्या के साजिश रचने से आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया . मंगलवार आरोपी को अदालत में पेश किया गया ,जहां सुनवाई के दौरान उसकी जमानत नामंजूर हो गई। पकड़ा गया आरोपी रिंकू चौधरी रामनगर कॉलोनी का रहने वाला है उसके खिलाफ सोमबार को मामला दर्ज किया गया था।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View