त्रिशक्ति महिला मंडल पांडेश्वर शाखा की ओर से खाद सामग्री का हुआ वितरण
कोरोना महामारी और लॉकडाउन में अपनी सेवा भावना को लेकर डिशरगढ त्रिशक्ति महिला मंडल की अध्यक्षा पूनम मिश्रा के दिशानिर्देश पर पांडेश्वर शाखा त्रिशक्ति महिला मंडल की अध्यक्षा उरमी मुखोपाध्याय के नेतृत्व में क्षेत्रीय अधिकारी क्लब में शिविर लगाकर जरूरतमंद लोगों के बीच सामाजिक दूरी बनाते हुए चावल दाल समेत अन्य सामग्री का वितरण किया गया।
इस अवसर पर पांडेश्वर शाखा की त्रिशक्ति महिला मंडल की अध्यक्षा उरमी मुखोपाध्याय ने कहा कि डिशरगढ त्रिशक्ति महिला मंडल की अध्यक्षा पूनम मिश्रा ने जिस तरह से कोरोना महामारी से बचाव के साथ लॉकडाउन में लोगों को मदद करने के लिये ईसीएल की सभी त्रिशक्ति महिला मंडल शाखाओं को अपनी क्षमता अनुसार सेवा करने की दिशानिर्देश के बाद पांडेश्वर त्रिशक्ति महिला मंडल ने आसपास के चिन्हित किये गये।
100 परिवारों को चावल दाल और आलू का वितरण किया गया और यह सेवा भावना आगे भी जारी रहेगी । इस अवसर पर मलिका मन्ना रुबिया शबनम के अलावा त्रिशक्ति महिला मंडल की सदस्या उपस्थित थी ।
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View