स्थानीय युवाओं की पहल पर सड़कों पर भूखे लोगों के बीच भोजन का वितरण
सालानपुर प्रखंड के सामडीह रोड के अमडंगा चौराहे पर बाराबनी विधायक विधान उपाध्याय और युवा नेता मुकुल उपाध्याय, सामाजिक कार्यकर्ता भूटान सिंह और भोला सिंह ने कुछ स्थानीय युवाओं के साथ मिलकर लॉकडाउन के फलस्वरूप सड़कों पर भूखे लोगों के बीच भोजन का वितरण किया। ये स्थानीय युवक लॉकडाउन के बाद से विभिन्न क्षेत्रों में भोजन वितरित कर रहे हैं।
भोजन में चावल आलू, सोयाबीन की सब्जियाँ और अण्डा भी शामिल था। स्थानीय युवाओं इंद्रनील मंडल ने कहा कि बाराबनी के विधायक विधान उपाध्याय और युवा नेता मुकुल उपाध्याय के निर्देशानुसार। सामाजिक कार्यकर्ता भूटान सिंह और भोला सिंह हमारे युवाओं के सहयोग से प्रवासी श्रमिकों और गरीब लोगों के लिए घर का बना खाना मुहैया करा रहे हैं, जो लॉकडाउन के बाद से सड़कों पर फंसे हुए हैं, हर दिन 200 से अधिक लोगों के लिए चावल, दाल, सब्जियां, अण्डे आदि से बने भोजन तैयार करते हैं और पैक करते हैं। हम लॉकडाउन तक इस कार्यक्रम को जारी रखेंगे।
इस दौरान उपस्थित स्थानीय युवाओं में इंद्रनील मंडल, चंद्रशेखर धीवर, सोमनाथ भद्र, रिजु बनर्जी, सौरव चटर्जी, शांत मुदी, सुरजीत चक्रवर्ती, अरुण चौहान और कई अन्य लोग थे।
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View