शक्ति एप से महिलाओं को जोड़ने का अभियान
धनबाद। आज दिनांक 3 जनवरी को धनबाद जिला महिला कॉंग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने 6 जनवरी को रांची में राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय सुष्मिता देव जी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया। साथ ही शक्ति एप से महिलाओं को जोड़ने के अभियान के तहत पांडरपाला के मोती बागान में तलत आरा उर्फ गुड़िया के नेतृत्व में महिलायेंं शक्ति एप से जुड़ी। वहीं झरिया के डिगवाडीह में नाजनीन परवीन के नेतृत्व में महिलायेंँ कॉंग्रेस पर आस्था व्यक्त करते हुए शक्ति एप से जुड़ी।
मौके पर सीता राणा ने कहा कि कॉंग्रेस जनहित में काम करने वाली पार्टी है और हमेशा गरीबों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं के लिए काम किया। 2019 में केन्द्र सरकार आदरणीय राहुल गाँधी जी के नेतृत्व में बनेगा। धनबाद से जिसे भी पार्टी दायित्व सौंपाेगी महिला कॉंग्रेस उसकी जीत के लिए हर संभव प्रयास करेगी। सीता राणा ने भाजपा पर गरीब विरोधी होने का आरोप लगाया और कही कि भाजपा सरकार झारखंड में कंबल घोटाला में लिप्त है। सरकार गरीबों का करोड़ों का कंबल डकार गई। अगर दम है तो रघुवर दास सरकार कंबल घोटाला की जाँच सी बी आई से करा लें। भाजपा की भ्रष्टाचारी सरकार को जनता 2019 में उखाड़ फेंकेगी।
मौके पर तलत आरा उर्फ गुड़िया, नाजनीन परवीन, अंजू शर्मा, कुसमी देवी, उर्मिला देवी, लाजो देवी, मस्तरी खातून,शकीला खातुन आदि मौजूद थी।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View