पकड़ा गया व्यक्ति को जिंदा जलाने वाला आरोपी, कारण जान कर चौंक जाएँगे
पति को जलाकर मारने का आरोप पत्नी पर लगा
दुर्गापुर(21/12/2017): कल देर रात दुर्गापुर में खुले आसमान में एक अज्ञात व्यक्ति आग से जलकर मौत हो जाने की सनसनीखेज घटना घटी थी। घटना पड़ताल में जुटी दुर्गापुर- कोकोवेन थाना पुलिस जांच पड़ताल करते हुए उस अज्ञात व्यक्ति का पता लगाने में सफल रही काफी गहन पूछताछ से आखिर उस व्यक्ति का और आरोपी का भी पता चल ही गया पुलिस की पड़ताल में जो बात सामने आई उसके अनुसार जला हुआ मृत व्यक्ति का नाम तापस मित्रों है(50)। वह सागर भाँगा के हिंदी हाई स्कूल के समीप का निवासी बताया गया।
स्थानीय लोग हो गए उत्तेजित आरोपी को वहीं पर सजा देने की मांग करने लगे
जैसे ही पुलिस जांच पड़ताल के लिए मृतक के घर पहुंची वहाँ स्थानीय लोगों की भीड़ लग गयी। पुलिस को उसकी मौत में उसकी पत्नी मंदिरा मित्रा पर शक हुआ और उसे थाने ले जाने के लिए आई थी। स्थानीय लोगों को जब इस बात का पता चला तो वे बहुत उत्तेजित हो गए और उसके घर में तोड़-फोड़ शुरू कर दी। स्थानीय लोग उसी स्थान पर महिला को सजा देना चाहते थे वे किसी भी कीमत पर उसे थाने ले जाने देना नहीं चाहते थे। बीच – बचाव में आई पुलिस के साथ भी स्थानीय लोगों ने धक्का-मुक्की की। खुले आसमान में एक व्यक्ति को जिंदा जलाए जाने की घटना से काफी नाराज थे स्थानीय लोग ॰
सेक्स रैकेट चलाने का आरोप
महिला के घर में 15-20 लड़के भी थे । लोगों ने जब घर पर हमला बोल दिया तो उसकी जान पर भी आफत आ गयी। बड़ी मुश्किल से पुलिस उन सभी को वहाँ से निकालकर थाने ले गयी। घर में मंदिरा मित्रा के अलावा दो बहने भी थी। स्थानीय लोगों ने घर में सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाया और कहा कि उसी ने अपने पति को जला कर मार डाला है।
यह भी पढे
बीच सड़क पर जिंदा जला दिया एक व्यक्ति , दुर्गापुर की है घटना
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View