प्रखण्ड चौपारण का कल गौरव का दिन, बीडीओ सह सीओ से बात करेंगे पीएम मोदी
नीति आयोग के निर्देशन में पोस्ट बजट विविनार ऑन लिविंग के तहत 27 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 13 राज्य के 15 प्रखंड विकास पदाधिकारी से ऑनलाइन वार्ता करेंगे। इसी कड़ी में झारखंड राज्य में 5 प्रमंडल में 24 जिले में 263 प्रखंड व अंचल है। जिसमे हजारीबाग जिले के 16 प्रखंड में चौपारण प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेमचंद कुमार सिन्हा और पूर्बी सिंहभूम जिले के मुसाबनी प्रखंड का चयन किया गया है। पोस्ट बजट विविनार ऑन लिविंग कार्यक्रम में सोमवार सुबह 10 बजे से शुरू कर शाम साढ़े चार बजे तक चलेगा। जिसमें सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी से शिक्षा, रोजगार, पोषण, स्वास्थ, पेयजल एवं स्वच्छता सर्विस पर विशेष वार्ता कर धरातल पर उतार कर क्षेत्र का चहुमुखी विकास की बात की जाएगी। चौपारण बीडीओ सिन्हा ने बताया कि जिला के गाइडलाइन के आधार पर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। सूची के आधार पर देश के सभी राज्यो में झारखंड प्रदेश के हजारीबाग जिला के चौपारण प्रखंड के छठे नंबर पर है। उन्होंने बताया कि चौपारण दलित व हरिजन बाहुल क्षेत्र है। इसके आधार पर पीएम मोदी ने चौपारण का चयन किये है। जो चौपारण के 26 पंचायत के 269 गांवों का ही नही बल्कि 263 प्रखंड के लिए गर्व की बात है। उन्होंने यह भी कहा कि चौपारण के भाग्य के साथ मेरा ढाई साल का कार्यकाल भी भाग्यशाली बन गया। बीडीओ सिन्हा ने कहा कि मैं 03 सितंबर 2020 को पदभार ग्रहण किया था। जो कोरोना काल का विकट समस्या से झूझना पड़ा था। भारत के झारखंड राज्य के चौपारण प्रखंड सहित पूर्बी सिंहभूम जिले के मुसाबनी प्रखंड, बिहार राज्य के पलासी व कासीचक प्रखंड, छत्तीसगढ़ राज्य के कोइलेबेडा, गुजरात राज्य के नंदोद प्रखंड, जम्मू-कश्मीर के कुंजर, कर्नाटक राज्य के वाड़ागेरा, महाराष्ट्र राज्य के नावापुर, उड़ीसा राज्य के मदनपुर रामपुर, पंजाब राज्य के निहाल सिंह वाला, राजस्थान राज्य के फतेहगढ़, उतर प्रदेश राज्य के चतरा, आंध्रप्रदेश राज्य के गंगावरम एवं अरुणाचल प्रदेश राज्य के चौरवाम प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी से पीएम मोदी सीधी बात कर विकास की बातों को अमलीजामा पहनाएंगे।
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View