भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया बिरसा मुंडा की जयंती
चौपारण भाजपा ने 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयन्ती एवं झारखंड का 21वें राज्य स्थापना दिवस समारोह मनाया, जिसकी अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, एवं संचालन आशीष कुमार गुप्ता ने किया। इस कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि मुकुन्द साव ने भगवान बिरसा की चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए जीवनी पर प्रकाश डाला एवं वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखण्ड सरकार की मनसा ठीक नहीं है, जो पंचायत चुनाव नहीं करवा रही हैं और इस सरकार की ऐसी व्यवस्था हैं कि पंचायत के मुखिया 26 जनवरी एवं 15 अगस्त को झंडात्तोलन नहीं कर सकते हैं।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय ने बिरसा मुंडा की जयन्ती पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार जनता एवं पंचायती राज का अधिकारों को छीन रही हैं। इससे बड़ा दुर्भाग्य झारखण्ड का जनता का और क्या हो सकती हैं, इस कार्यक्रम में उपस्थिति रहें बरही अनुमंडल वन विभाग सांसद प्रतिनिधि सीताराम साहु, सांसद प्रतिनिधि खाद्य आपूर्ति विभाग सुनील कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी राम सेवक राणा, रेवाशंकर साव, तापेश्वर ठाकुर, गिरिजा साव, उत्तम गमझू,मिथुन दांगी, मुकेश राणा, ज्ञानी साव, रंजीत सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।
Copyright protected