चौपारण में भाजपा नेताओं ने स्वर्गीय अरुण जेटली जी का द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित किया
भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की आज द्वितीय पुण्यतिथि है, ठीक दो साल पूर्व आज ही के दिन उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा था। जेटली की द्वितीय पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। पूर्व वित राज्य मंत्री सह वर्तमान में वित संबंधी संसदीय स्थाई समिति के अध्यक्ष और सांसद जयंत सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव, लोक सभा सांसद प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिन्हा, पूर्व जिला महामंत्री अनिल मिश्रा, अंबिका सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजीव कटियार, विधान सभा सांसद प्रतिनिधि अर्जुन साहु, जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय, सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, रामसेवक राणा सहित कई लोगों ने याद किया है, सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि उनके साथ वित मंत्रालय में मुझे काम करने का मौका मिला था, हम सबके सहयोग से वित मंत्रालय काफी सशक्त हुआ था, उनकी बहुत याद आती है।
अक्सर अंसारी , चौपारण
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View