कलश यात्रा के साथ बिशुनपुर में नौ दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ

चौपारण प्रखण्ड के झापा पंचायत के बिशुनपुर खिलाही में शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में मुख्य अतिथि बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव उपस्थित हुए। नव निर्मित शिव मंदिर से कलश यात्रा बेढना होते नवादा स्थित कोयला नदी तक पहुँचा। यज्ञाचार्य दिवाकर पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जलभरणी का कार्य सम्पन्न कराया। 551 कलश धरियो के साथ निकला कलश यात्रा में भगवान के जीवंत झांकियाँ आकर्षक का केंद्र बना हुआ था। पूर्व विधायक ने कहा कि यज्ञ के आयोजन से आसपास के क्षेत्र में सुख शान्ती एवं समृद्धि प्राप्त होता हैं। भगवान की कृपा गाँव सहित आसपास के गाँव के लोगों पर बना रहे है। पूर्व विधायक ने कामना किया कि खिलाही गाँव पर भगवान शिव की कृपा सदैव बना रहे।

आयोजन समिति के अध्यक्ष अध्यक्ष राजेंद्र साव, सचिव बिरेन्द्र साव, कोषाध्यक्ष कैलाश साव आदि ने बताया कि प्रति संध्या अयोध्या से आई प्रवचन कर्ता सुश्री बिना मिश्रा अपनी मधुर वाणी से भगवान की कथा सुनायेगी। यज्ञ सफल बनाने में उपाध्यक्ष गणपत साव, निगरानी समिति शशि कुमार सिंह, पंकज पाण्डेय, सरंक्षक सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, ब्रह्मदेव सिंह, सदस्य सुरेंद्र पांडेय, राकेश रंजन, विनोद सिंह, अंजान सिंह, श्रीकांत शेखर, विश्वनातग साव, कामदेव ठाकुर, राजू सिंह, मनोज सिंह, रामबृक्ष राणा, अनिरुद्ध राणा,वीरेंद्र पांडेय, उमेश नाथा पांडेय, दशरथ साव ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। कलश यात्रा में भोजपुरी गायक जन्मजेय सिंह, बिरेन्द्र रजक,सहदेव प्रसाद यादव, सुशील साव सहित अन्य।

Last updated: अप्रैल 6th, 2022 by Aksar Ansari
Aksar Ansari
Correspondent Chouparan (Hazaribag, Jharkhand)
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें

पाठक गणना पद्धति को अब और भी उन्नत और सुरक्षित बना दिया गया है ।

हर रोज ताजा खबरें तुरंत पढ़ने के लिए हमारे ऐंड्रोइड ऐप्प डाउनलोड कर लें
आपके मोबाइल में किसी ऐप के माध्यम से जावास्क्रिप्ट को निष्क्रिय कर दिया गया है। बिना जावास्क्रिप्ट के यह पेज ठीक से नहीं खुल सकता है ।