काला नाग की वजह से बाघमारा में बेरोजगारों की खड़ी है फौज: कॉंग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो
लोयाबाद कॉंग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने कहा कि काला नाग की वजह से बाघमारा में बेरोजगारों की फौज खड़ी है। उसका फरमान है कि तमाम कोल डंप उसका है और उसी के मजदूर काम करेंगे। उसका जिम्मेदार कौन है यहाँ की जनता और मतदाता है। आप ऐसे प्रतिनिधि को चुने हैं तो यह दिन आपको देखना ही पड़ेगा। जलेश्वर महतो ने यह बातें लोयाबाद क्षेत्रीय के समीप कॉंग्रेस की आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। इससे पहल महेंद्र चौहान के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने भाजपा को छोड़कर जलेश्वर महतो पर आस्था जताते हुए कॉंग्रेस का दामन थामा। जलेश्वर महतो ने शामिल हुए युवकों को माला पहना कर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने भी जलेश्वर महतो को 51 किलो का माला पहना कर जोरदार स्वागत किया।
रवि चौबे की अध्यक्षता में हुई इस सम्मेलन में जलेश्वर महतो ने अपने संबोधन में आगे कहा कि तीस हजार लोग कोल डंपों में कोयले की लोडिंग कर अपना जीवन यापन करते थे। विधायक ने पर लोडर से कोयले की लोडिंग शुरू करा दी। उन्होंने कहा कि किसी भी अवैध कारोबारियों को जलेश्वर के दरवाजे पर आने की हिम्मत नहीं है। वहीं निर्वाचित जन प्रतिनिधि के बाउंड्री वाल के अंदर से प्रशासन द्वारा भारी मात्रा में कोयला व ट्रक भी जब्त किया है। कहा कि विधायक को झूठ बोलने में महारथ हासिल है और हो भी क्यों नहीं जब इनके प्रधानमंत्री ही झूठ पर झूठ बोलते हैं। भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि यह युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। कहा कि यदि युवा सचेत नहीं हुए तो उनका भविष्य को अंधकारमय होने से कोई नहीं बचा सकता है।कहा कि यहाँ पर जो भी रोजगार आएगा उसमें स्थानीय युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। वे इससे समझौता नहीं करेंगे चाहे कंपनी रहे या जाय। केंद्र सरकार जिस तरह काम कर रही है कि अब गरीब बच्चे पढ़ ही नहीं पाएंगे। और बिना शिक्षा के अपने हक और अधिकार का आवाज नहीं उठा सकेंगे। उन्होंने जमीन विवाद में विजय झा के खिलाफ दायर कराया गया झुठा मुकदमा की निंदा करते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जाँच की मांग की।
उन्होंने कोल अधिकारियोंं से वार्ता कर लोयाबाद क्षेत्रीय अस्पताल में बेहतर व्यवस्था का प्रयास करने का आश्वासन दिया। मो० असलम मंसूरी ने कहा कि जलेश्वर महतो का ही देन है कि वह इस मुकाम तक पहुँचे। इनके साथ जुडने वाले के सम्मान से कभी खिलवाड़ नहीं किया जाता है। हक और अधिकार की रक्षा की जाती है। राज कुमार महतो ने कहा कि कनकनी से विधायक राजा बन गया। यहाँ के युवाओं को न सही से सम्मान मिला और न ही हक। अबर कनकनी में आई आउटसोर्सिंग कंपनी में कॉंग्रेस विधायक को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। कॉंग्रेस का चला और कॉंग्रेस का ही चलेगा। रवि चौबे ने कहा कि संगठन एक बड़ी ताकत होती है। कॉंग्रेस में जो भी शामिल होता है उसे एक अलग सम्मान मिलता है। संचालन विकास सिंह ने किया। कारु गुप्ता डब्ल्यू पासवान जितेंद्र यादव हलीम अंसारी जमीर अंसारी विशाल महतो विकास महतो आदि ने संबोधित किया।
सभा में महेंद्र चौहान की अगुवाई में जितेंद्र यादव पंकज चौहान, संजीत चौहान, लालू तूरी, सागर चौहान, भिमा सागर चौहान, भिमा, निक्की दानिश परवेज सुरज चौहान, देवा चौहान, छोटकु सहित दर्जनों युवा कॉंग्रेस में शामिल हुए।
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View