बीडीओ प्रेमचंद सिन्हा का पीएम मोदी के साथ वर्चुअल मीटिंग संपन्न, आदिम जनजाति को मुख्यधारा में लाने की कयावद, पंद्रह हजार करोड़ होगा खर्च
देश के पांच सौ प्रखंडों का चयन इस परियोजना में किया गया है। जिसके पहले फेज में पंद्रह बीडीओ के साथ सोमवार को संबंधित मंत्रालय के मंत्रियों, सचिवों तथा विशेषज्ञों के साथ मैराथन वेबिनार किया। पूरा वेबिनार तीन सत्रों में चला जिसमें सात घंटे चालीस मिनट तक अधिकारीयों को मोटिवेट किया गया। साथ ही एक्शन प्लान बनाकर तय समय में योजना का संचालन तथा संबंधित मंत्रालय के आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने को प्रेरित किया। बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा हुई जिसमें गिरिराज सिंह, जनजाति मंत्रालय से अर्जुन मुंडा, कौशल विकास, शिक्षा मंत्रालय के मंत्री शामिल हुए।
इस बैठक में देश के प्रधानमंत्री ने लगभग बीस मिनट तक अधिकारीयों को संबोधित करते हुए अंतिम छोर पर स्थित अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए काम करने को कहा। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, कृषि, कौशल विकास, पोषण पर विशेष चर्चा की। विशेषकर आदिम जनजाति के विकास के लिए चर्चा की। इसके लिए पंद्रह हजार करोड खर्च करने का प्रावधान बताया गया। इनके लिए एकलव्य विधालय की चर्चा करते हुए 38 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जानकारी दी। कहा आदिम जनजाति के बच्चे इन विधालयों में पढ़कर बडे संस्थानों का हिस्सा बनें।
आवास योजना पर चर्चा करते हुए बीते बजट से 67 प्रतिशत बढ़कर अस्सी हजार करोड खर्च की बात कही। टीबी को भगाने का संकल्प दोहराया तथा कुपोषण से लडने के आंगनबाड़ी केंद्र को मजबूत करने पर बल दिया। शिक्षा के गुणात्मक विकास के लिए शिक्षकों को मोटिवेट करने तथा गुणवतापूर्ण शिक्षा देने की चर्चा की।
वेबिनार में झारखंड से चौपारण बीडीओ प्रेमचंद सिन्हा तथा मुसाबनी के बीडीओ के साथ झारखंड से जुड़े केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शामिल हुये। अंतिम सत्र में अर्जुन मुंडा ने भी सभी अधिकारियों को प्रेरित किया।
तीन सत्र में चला वेबिनार
सुबह साढे नौ से आरंभ हुआ वेबिनार शाम के पांच बजकर दस मिनट तक चला। निबंधन के बाद बीस मिनट का प्रधानमंत्री का संबोधन तथा उसके बाद विभाग वार विशेषज्ञ का संबोधन तथा अंतिम सत्र में संबंधित मंत्री का निष्कर्ष संबोधन हुआ।
पहली बार बडी बैठक का हिस्सा बना- बीडीओ प्रेमचंद
हजारीबाग जिले के सबसे बड़े प्रखंड चौपारण के बीडीओ पर सीओ तथा सीडीपीओ का अतिरिक्त प्रभार है। प्रधानमंत्री मोदी के वेबिनार में चयनित होने पर उन्होंने पूरी होमवर्क कर बैठक का हिस्सा बनें। कहा कि वेबिनार में पीएम से बात नहीं होने का मलाल है। कहा कि पहली बार इतने वृहद बैठक का हिस्सा बना।
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View