अवैध टोटो के खिलाफ विभाग ने चलाया अभियान
शहर में अवैध तरीके से चल रहे ई-रिक्शा (टोटो) के खिलाफ प्रशासन की ओर से अभियान चलाई जा रही है। कुछ माह पहले विभाग द्वारा चलाए गए अभियान के खिलाफ टोटो चालकों ने अदालत में मामला दर्ज कराया था। मामले की सुनवाई के लिए मजिस्ट्रेट के माध्यम से बुधवार को जाँच अधिकारियों को भेजा गया था। अदालत के जाँच अधिकारी अवैध सिटी सेंटर में जाँच अभियान चलाए। जहाँ दर्जनों टोटो का कोई कागजात न मिलने से अधिवक्ताओं ने इसकी रिपोर्ट महकमा शासक को भेजने की बात कही।
बताया जाता है कि शहर में दिन पर दिन अवैध टोटो चलाएं जाने से ट्रैफिक व्यवस्था पर बुरा असर पड़ रहा है। टोटो डीलर सरकारी नियमों का अवहेलना कर खुलेआम बिना नंबर का टोटो बेच रहे हैं। कुछ वर्ष पहले टोटो वाहनों पर रोक लगाने के लिए निगम द्वारा पटीआर नंबर दी गई थी। वहीं बिना नंबर के टोटो वाहनों को चलाने पर रोक लगा दी गई थी। लेकिन कुछ महीने के बाद फिर से बिना नंबर की टोटो शहर में चल रही है। इसके खिलाफ परिवहन विभाग द्वारा पहले अभियान चलाया गया था।
विभाग द्वारा अभियान चलाए जाने के खिलाफ बिना नंबर वाले टोटो चालकों ने अदालत में मामला दर्ज किया। बुधवार को अदालत के निर्देश पर वाहनों की नंबरों एवं कागजातों की जाँच के लिए अभियान चलाया गया। परिवहन विभाग के अधिवक्ता प्रदीप साधु ने कहा कि जाँच के दौरान कई टोटो का कागजात में काफी गड़बड़ी पाई गई है। इसकी रिपोर्ट महकमा शासक को सौंपी जाएगी।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View