कोल डंप में हुई मारपीट में 53 लोगों पर मामला दर्ज
लोयाबाद बुधवार को बासदेवपुर कोल डंप में हुई मारपीट की घटना में लोयाबाद पुलिस काउंटर केस दर्ज किया है।दोनों पक्षों के कुल 53 लोगों को नामज़द किया गया है।
मनगढ़त केस विधायक ढुल्लू महतो के इशारे पर हुआ-मंटू
आजसु जिलाध्यक्ष मंटू महतो और उसका भतीजा संतोष महतो को एक पक्ष ने साजिश रचने का आरोप लगाया है। हालांकि मंटू महतो ने मामले को झूठ बताते हुए कहा कि सब मनगढ़त केस विधायक ढुल्लू महतो के इशारे पर किया जा रहा है। मंटू पुलिस पर भी बिना जाँच के कांड अंकित करने का आरोप लगाया है।कहा समय पर सारे सबूत पेश करेंगे।
विकास गुप्ता के लिखित शिकायत पर 30 लोगों पर केस
एक पक्ष के विकास गुप्ता के लिखित शिकायत पर करीब 30 लोगों पर मारपीट ,छेड़छाड़, और छिनतई का आरोप लगाया गया है। विकास गुप्ता के लिखित शिकायत पर दिनेश रवानी,अजय रवानी, राजेश रवानी,विशाल पासवान, अजय सोनार,रामसेवक केवट, रवीन्द्र सिंह,सूरज रविदास,शिवा दास, आकाश उर्फ पकौड़ी, विशाल चौधरी,सत्येन्द्र पासवान,राजा पासवान, रमेश हाड़ी, मुकेश पासवान, अनिल पासवान, गोविन्द बाउरी,सुनिल राय, महेन्द्र राय, चुनचुन राय, रवि सिंह, भुहटे बाउरी,छोटू राय,बब्लू तुरी, सुजीत रजवार पर मामला दर्ज किया गया है।
गोविंद बाउरी की शिकायत पर 23 लोगों के खिलाफ केस
वहीं गोविंद बाउरी की शिकायत पर कुल 23 लोगों के खिलाफ मारपीट व जाती सूचक शब्द प्रयोग करने का आरोप लगाया गया है।गोविन्द बाउरी के लिखित शिकायत पर मंटू महतो,संतोष महतो, राहुल गुप्ता, विकास गुप्ता, लक्ष्मण गुप्ता, सलेन्द्र गुप्ता, शुभम गुप्ता, आनंद गुप्ता, विश्वनाथ गुप्ता,केशव रंजन सहाय,शंकर केशरी, सुमीत केशरी, अमित केशरी, धनेश्वर महतो ,डिस्को महतो, तुलेश्वर महतो,रोहित महतो, गणेश महतो, लक्ष्मी देवी, सुनैना देवी, विभा सहाय, चिन्टू गुप्ता पर मामला दर्ज किया गया है।
मंटू महतो रंगदारी वसूलने के लिए झूठा केस करवा रहे:-दिनेश
बाघमारा विधायक प्रतिनिधि दिनेश रवानी ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उनके घर पर मंटू महतो व उनके समर्थकों द्वारा गोली बम चलवाया गया था। जिसमें उनलोगों पर केस भी दर्ज हुआ है। उसी का बदला लेने के लिए व बासुदेवपुर कोल डंप में रंगदारी वसूलने के लिए मंटू महतो अपने समर्थकों द्वारा मुझ पर व मेरे परिवार पर बार-बार झूठा केस दर्ज करवाया रहे है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जाँच की मांग की है।
वर्चस्व कायम करने को लेकर राजनीति दल जोर आजमा रहे है
बताया जाता है कि बासदेवपुर कोल डंप कब्जा और अपना वर्चस्व कायम करने को लेकर राजनीति दल जोर आजमा रहे है। धरना प्रदर्शन,बंदी के बाद अब मारपीट का दौर शुरू हो चुका है। यहाँ पर सरदारी विवाद को हवा देकर सभी अपने को साफ और निष्पक्ष बताने में लगा हुआ है।
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View