विकास पर जनता ने दिया भाजपा का साथ
बराकर :- भरतीय जनता पार्टी कुल्टी ब्लॉक अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से मंगलवार को दो राज्यो में भाजपा की भारी विजयी होने पर गाजे बाजे के साथ बरकार स्टेशन से विजयी जुलुश का आयोजन किया गया। बराकर स्टेशन से बैगुनिया मोड़ तक अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी और कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाया। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अकबर हुसैन, ब्लॉक के अध्यक्ष राजा खान समेत डॉ. अजय पोद्दार, युवा मोर्चा के ब्लॉक उपाध्यक्ष सौरव चौरसिया(सोनू), मंडल एक के अध्यक्ष बबलू पटेल, अमित सिंह, मधु सूदन मंडल, जितेन बाउरी, प्रेमदेव दास, महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुधा झा सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। वक्ताओं ने कहा कि सभी समीकरण को बाद देकर गुजरात की जनता ने मोदी को डरा भी दिया और सरकार भी बना दी। देश की प्रगति ओर विकाश जिस मुद्दे को लेकर मोदी जी ने जनता से वोट माँगा उस पर जनता ने उनका साथ दिया।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View