13 वीं शहादत दिवस पर बोले प्रकाश दुश्मनों को उनकी लोकप्रियता नहीं पची और कर दी हत्या
लोयाबाद में स्वर्गीय रूपेश सिन्हा की 13 वीं शहादत दिवस सादगी पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत भाजपा कोर कमिटी सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि प्रकाश नोनिया ने स्व० रूपेश सिन्हा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भेंट की। मौके पर उपस्थित लोगों ने बारी-बारी से स्व० रूपेश सिन्हा को नमन कर श्रद्धांजलि दी।
रूपेश जुनून और जज्बा वाले इंसान थे:-प्रकाश
प्रकाश नोनिया ने स्व० रूपेश सिन्हा को अपना नजदीकी साथी बताते हुए कहा कि, वे अलग तरह का जुनून और जज्बा वाले इंसान थे। अपने काम और व्यवहार से वे जल्द ही गरीब व मजदूरों का सच्चा हमदर्द कहलाने लगे। दुश्मनों को उनकी लोकप्रियता नहीं पची और उनका हत्या करा दिया गया। उनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कहा कि मुझे विश्वास है कि आने वाले दिनों में उनके शहादत को एक ना एक दिन उचित सम्मान अवश्य मिलेगी। उन्होंने जिला प्रशासन से किसी निश्चित स्थान पर उनके आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग की।
समाज से जुड़े इंसान आज हमारे बीच नहीं है:-मनोज मुखिया
भाजपा नेता मनोज मुखिया ने कहा कि गरीबों के सुख-दुःख का सच्चा साथी व समाज से जुड़े इंसान आज हमारे बीच नहीं है, परंतु आज वे हमारे बीच अमर है। आज पूरे जिले में उनकी शहादत को याद कर शहादत दिवस मनाई जाती है। मौके पर रमेश नोनिया, अमर चौहान, राम प्रवेश नोनिया, जीतू वर्णवाल, अर्जुन नोनिया, उमेश नोनिया, पछत्तर सिंह, जयराम भुईयां, विनोद भुईयाँ आदि मौजूद थे।

Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View