भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा “ लक्ष्य सोनार बांग्ला” कार्यक्रम के तहत घर -घर जा कर जनसंपर्क अभियान चलाया गया
दिनांक 17-03 बुधवार के दिन भाजपा निगा 10 नंबर वार्ड के शक्ति प्रमुख अमित नोनिया के नेतृत्व में “ लक्ष्य सोनार बांग्ला”कार्यक्रम के तहत घर -घर जा कर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जिसमें मुख्य रूप से जामुड़िया ब्लॉक भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के उपाध्यक्ष असीम पासवान, युवा मोर्चा के रुकेश कुमार, बिट्टू पासवान, दीनबंधु राय आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
असीम पासवान ने बताया कि जामुरीया के उम्मीदवार की घोषणा अभी तक नहीं हुई है।लेकिन हम सब जमीन पर उतरकर तैयारी में जुट चुके हैं।हमलोग दीवार बुक करने और लोगों से सम्पर्क बढ़ाने का काम शुरू कर दिए हैं। प्रार्थी की घोषणा होते ही हमारे भाजपा कार्यकर्ता और भी जोर शोर से लग जायेंगे।बीते लोकसभा चुनावों की गणना के अनुसार भाजपा के वोटों की संख्या बहुत अधिक थी। अर्थात जामुड़ियाँ लाल दुर्ग से भगँवा दुर्ग में तब्दील हो चुका है हम लोग जामुड़िया की जीत से आश्वस्त हैं और बंगाल के लोग परिवर्तन का इंतेज़ार कर रहे हैं।
कन्हैया कुमार राम

Copyright protected