धर्म विरोधी जनविरोधी अहंकारि सरकार है हेमंत सोरेन की- भारतीय जनता पार्टी लोयाबाद मंडल
लोयाबाद। नदी तालाब पर छठ मनाने को लेकर राज्य सरकार की प्रतिबन्द से छठव्रतियों सहित आम लोगों में उबाल है। सरकार के खिलाफ कई संगठन ने मोर्चा खोल दिया है। अखबारों में खबर आते ही सोमवार को लोयाबाद के आयुष्मान युवा संस्था एवं कनकनी बजरंग हनुमानजी प्रतिमा समिति ने सरकार के इस फ़ैसले का केवल विरोध ही नहीं जताया बल्कि सरकार के प्रतिबन्द को धर्म और आस्था पर चोट बताया। विरोध में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर सरकार का फ़ैसला मंजूर नहीं है। आस्था का सवाल है। तमाम लोग छठ जो जहाँ करते हैं वो करेंगे।
राज्य सरकार को कोरोना का ख्याल है तो, व्यवस्था करे।सिर्फ हुकुम जारी करने से नहीं होगा। सामाजिक संग़ठन ने कहा कि चुनाव में कोरोना का डर नहीं था, जब धर्म की बातें आती है तो कोरोना का डर दिखाया जाता है। नेताओं ने आम लोगों का मजाक बनाकर रख दिया है। सारी नियम प्रतिबन्द सिर्फ गरीब जनता के लिए बनाई जा रही है। जबकि बिहार में कोई प्रतिबंध नहीं लगाई जा रही है। ये राज्य सरकार का कैसा न्याय है।
विरोध करने वालों में आयुष्मान संस्था के संतोष वर्णवाल,विनय सिंह, विकास सिंह, शंकर गोराई, अमन निषाद,रितिक चौधरी, आशीष विश्वास, डब्लू शर्मा, बब्लू शर्मा,भास्कर कुमार, रोहित कुमार नोनियां, रोहित गोस्वामी, नीरज रवानी, आदित्य सिंह आदि शामिल थे। हनुमानजी प्रतिमा समिति के संयोजक विनय चौहान राजेश चौहान आदि लोग शामिल है।
भारतीय जनता पार्टी लोयाबाद मंडल के द्वारा मदनाडीह मोड़ के पास हेमंत सोरेन का पुतला फूंका गया
भारतीय जनता पार्टी लोयाबाद मंडल के द्वारा मदनाडीह मोड़ के पास हेमंत सोरेन का पुतला फूंका गया। लोयाबाद मंडल अध्यक्ष पप्पू सिंह और मंडल मंत्री अनिल मिर्धा ने सयुंक्त रूप से कहा ये हेमंत की सरकार धर्म विरोधी ,जनविरोधी, अहंकारी है। हेमंत सोरेन छट जेसे महापर्व की अनदेखी कर रही है, जिसका भाजपा परिवार एवं जन मानस कडी़ निन्दा करती है जिसमें मुख्य रूप से भाजपा लोयाबाद मंडल के मदन चौहान ,रमेश चौहान, बादल बनर्जी, सुनिल मिर्धा ,राकेश भुईया,धनू कालिन्दि,राजु रविदास,गणेश भुईया,अर्जुन कालिंदी,विजय ठाकुर,राजन कालिंदी आदि लोग उपस्थित थे।

Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View