छेड़खानी, छिनतई, मारपीट के मामले में चार लोगों पर मामला दर्ज
लोयाबाद कनकनी 7 नंबर में दीवारी की रात एक महिला के साथ छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है।लोयाबाद पुलिस तहकीकात के बाद कांड अंकित कर लिया है। हालांकि आरोपी पक्ष से भी पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। शराब के नशे में दोनों पक्ष का झगड़ा शुरू हुआ और मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ लिया।कहा जा रहा है कि रात नौ बजे कनकनी के एक दुकान के पास दोनों उलझ गए। फिर करीब रात 12 बजे आरोपी पक्ष उसके घर पर हमला बोल दिया।
आरोप है कि पूरे परिवार के सदस्यों ने मिलकर घर का दरवाजा तोड़ दिया। और घर की महिला के साथ बदतमीजी की गई। रुपये छिनने का भी आरोप लगाया गया।महिला साबो देवी द्वारा लोयाबाद पुलिस को लिखित शिकायत देकर वहीं के बालकिशोर भुइंया,रोहित कुमार भुइंया, राज भुइंया, राजा भुइंया पर घटना को अंजाम देना का आरोप लगाया गया है।
महिला के शिकायत पर कांड अंकित कर लिया गया है। घटना के बाद पुलिस जाँच करने सुबह घटना स्थल गई थीं।सत्यता पर कांड अंकित किया गया है। दूसरे पक्ष द्वारा आवेदन दिया गया है।लोग यहाँ जान बूझ कर काउंटर केस का धर्रा बना लिया है-चुन्नू मुर्मू थाना प्रभारी लोयाबाद।

Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View