आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया गया बिरसा मुंडा 145वीं जयंती
धनबाद झामुमो जिला समिति द्वारा हीरापुर दुर्गा मंदिर स्थित बिरसा मुंडा के उनके आदम कद मूर्ति पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर 145बवीं जयंती मनाया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रमेश टुडू ने राज्य वासियों को 20वें झारखंड स्थापना दिवस, दीपावली, छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनायें दिया एवं कहा जिस प्रकार भगवान बिरसा मुंडा ने जनजागृत कर लोग को कदम से कदम मिलाकर एक साथ चलना सिखाया था, आज पुनः हमें उसी प्रकार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के बताए मार्गदर्शन पर चलना है और नये विचार, नये संकल्प और नई सोंच के साथ झारखंड को आगे बढ़ाना है और एक समृद्धि झारखंड का निर्माण करना है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला सचिव पवन महतो, कंसारी मंडल, जग्गू महतो, अपूर्वा सरकार, अमान अंसारी, देबू महतो, अरुनव सरकार, पैग़ाम अली, डोरा मंडल, हेमंत कुमार सोरेन, सुशोभन चक्रवर्ती, मदन महतो, अख्तर हुसैन अंसारी, गणेश महतो, जितेन सिन्हा, लखि शर्मा, उत्पल मोदी, शरीफ शाह, आज़ाद आदि उपस्थित थे।

Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View