भगिनी के साथ हुए जुल्म का इंतकाम लेने की तैयारी में था मामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

केंदुआडीह थाना क्षेत्र में सगी भगिनी के साथ हुए जुल्म का इंतकाम लेने की तैयारी में था मामा। हथियार का जुगाड़ करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस डीएसपी मुकेश कुमार ने बताया कि पकड़ा गया युवक हथियार जुगाड़ करने के बाद आरोपी के जेल से निकलने का इंतजार कर रहा था। लेकिन पुलिस ने इस मनसूबे को नाकाम करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया और एक बड़ी वारदात होने से बची।
डीएसपी विधि व्यवस्था कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में डीएसपी मुकेश कुमार ने इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में 26 फरवरी को एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना घटी थी। आरोपी जेल में बंद है। लेकिन पीड़िता के मामा छोटू बदले की आग में जल रहा था। उसने आरोपी से बदला लेने के लिए उसे जान से मरने की योजना बनायीं थी। उसने पिस्टल और गोली भी बंदोबस्त कर ली थी।
पुलिस को इस बारे में गुप्त सूचना मिली और पुलिस ने छोटू को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से पिस्टल और गोली भी बरामद हुई है। जिसे जेल में बंद आरोपी को मारने के लिए रखा था। इस तरह एक बड़ी घटना होने से बच गया।

Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View