बसरिया पंचायत के हथिया में महिला संगठन ने रैली निकालकर स्वच्छता का दिया संदेश
प्रखण्ड में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बसरिया पंचायत के ग्राम हथिया में हथिया आजीविका महिला ग्राम संघठन के दीदियों ने भी रैली निकाल कर स्वच्छता का संदेश दिया। स्वच्छता रैली में स्वयं सहायता समूह के लगभग सभी सदस्यों का योगदान रहा। रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छ रहने और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने की अपील की गई। साथ ही गंदगी से होने वाले कई तरह के बीमारियों और नुकसान से भी ग्रामीणों को अवगत करवाया गया। स्वच्छता रैली में वार्ड सदस्य सुधा देवी और अनीता देवी जेंडर सीआरपी नीलू कुमारी, सक्रिय महिला बसंती देवी, सारो देवी, सहिया दीदी, पुनीता देवी, अर्चना देवी, अंजू देवी, संजू देवी, गीता देवी, देवंती देवी, सविता देवी, गायत्री देवी चुनचुन देवी, संजू कुमारी सुनैना देवी सहित अन्य सदस्य सदस्य शामिल थे।

Copyright protected