महिला के साथ छेड़खानी और मारपीट
लोयाबाद के एकड़ा बाबू क्वार्टर कॉलोनी में अकेली रह रही एक महिला के साथ मारपीट और छेड़खानी हुआ है। इतना ही नहीं महिला की गोद से उसके दुधमुँहे बच्चे को उठाकर फेंका दिया गया। महिला दो बेटी और दुधमुँहे बेटे के साथ रहती है। पति राज्य से बाहर मजदूरी करता है। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। आरोप पड़ोसी सरोज पासवान पर लगाया जा रहा है।
मामले में लोयाबाद पुलिस शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि महिला के साथ छेड़खानी नहीं हुआ है और लिखित शिकायत भी महिला के तरफ से नहीं दिया गया।अब महिला अपनी शिकायत लेकर एसएसपी संजीव कुमार के पास पहुँच गई है। महिला की माने तो आरोपी मारपीट वक्त उसे जमीन में घसीटता रहा। गाँव वाले छोड़ाते रहे फिर भी वह नहीं माना और देर तक बेरहमी से पिटता रहा। महिला ने कहा कि मारपीट के दौरान आरोपी उसके साथ जबर्दस्ती करने की कोशिश की। घटना के बाद जब लोयाबाद पुलिस के पास गई तो पुलिस शिकायत दर्ज नहीं की, बल्कि एक कोरे कागज़ में दस्तख़त करवा लिया। फिर शाम में महिला एसएसपी से लिखित शिकायत की है।
महिला का आरोप गलत है:-प्रभारी
महिला के साथ छेड़छाड़ नहीं हुआ है। आरोपी युवक को थाना बुलाकर डाँटा गया है। महिला शिकायत भी नहीं करी है। पुलिस पर महिला का आरोप गलत है: चुन्नू मुर्मू थाना प्रभारी लोयाबाद

Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View