कोलकाता जा रही बस से डीबुडीह चेकपोस्ट पर हथियार बरामद, एक गिरफ्तार
कल्याणेश्वरी। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत कुल्टी थाना के चौरंगी फाड़ी क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
बंगाल-झारखंड सीमा के डीबुडीह चेकपोस्ट में शुक्रवार मध्यरात्री एसीपी कुल्टी के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर गिरिडीह से बाबूघाट(कोलकाता) को जा रही बाबा सम्राट यात्री बस(WB75B-5690) को रोककर छापेमारी अभियान चलाया गया।
बस से पुलिस ने बड़ी संख्या में हथियार बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में यात्री के रूप में सवार हथियार तस्कर सलीम अंसारी नामक व्यक्ति को पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
जिसके पास से चार देशी कट्टा(रिवाल्वर) के साथ दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। मामले में पुलिस ने सलीम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है।
बस चालक के अनुसार आरोपी व्यक्ति नियमित गिरीडीह से बर्धमान यात्रा करता था।
वही पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुटी गयी है।
शनिवार आरोपी में न्यायालय के सुपुर्द कर आगे की जाँच के लिये आरोपी की पुलिस रिमांड की अपील की है।

Copyright protected