चयकला में दो गुटों में हुई युद्धरत, एक की हुई मौत, आक्रोश में लाश के साथ थाना का किया घेराव, पुलिस ने मुखिया सह प्रधान को किया गिरफ्तार

चौपारण प्रखंड के मुस्लिम बाहुल पंचायत चयकला में आये दिन मारपीट की घटना होते रहती है। इसी क्रम में कुछ दिन पूर्व मजहरुद्दीन शाह एवं वहालउद्दीन के बीच झगड़ा हो गया और परम्परात रूप लेकर दोनों गुटों के तरफ से लाठी-डंडे और पथराव होने लगा। जिसमें कई लोग घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक अस्पताल चौपारण में किया गया। जिसमें गंभीररूप से घायल मजहरुद्दीन शाह 50 पिता शेखावत शाह को बेहतर उपचार के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया। जहाँ चिकित्सकों ने रांची रेफर कर दिया। मजहरुद्दीन शाह उपचार के दौरान बुधवार को रांची में मौत हो गया। मौत होते ही चौपारण पुलिस एक्शन में आकर आरोपी मुखिया सह प्रधान सफालउद्दीन निजामी, मोहम्मद जफर इकबाल उर्फ बुल्लू 27, मो० समर इकबाल उर्फ गागा 30 पिता बहाउद्दीन एवं मो० अदनान उर्फ मैना 19 पिता मो० अजहर रशीद को गिरफ्तार किया। जिसमें तीन जफर इकबाल उर्फ बुल्लू 27, मो० समर इकबाल उर्फ गागा 30 पिता बहाउद्दीन एवं मो० अदनान उर्फ मैना 19 पिता मो० अजहर रशीद को जेल भेज दिया गया। मुखिया सह प्रधान निजामी को पुलिस अभी हिरासत में रखे हुए हैं।

क्या है मामला :

मुस्लिम बाहुल चयकला में मजहरुद्दीन शाह एवं वहालउद्दीन के बीच झगड़ा खूनी रंग ले लिया। दोनों तरफ से जमकर पथराव होने लगा। जिसमें कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने चौपारण थाना में लिखित आवेदन दिया। जिसमें एक पक्ष ने मुखिया सह प्रधान सफालउद्दीन निजामी सहित 30 नामजद आरोपी बनाया। जिसका थाना प्रभारी स्वपन कुमार महतो ने 17/22 मामला दर्ज किया। दूसरा पक्ष ने 5 नामजद सहित 50 अज्ञात को आरोपी बना कर आवेदन दिया। जिसमें कांड संख्या 18/22 मामला दर्ज किया गया। एक माह पूर्व नाली में बच्चे के गिर जाने को लेकर विवाद होने पर दोनों तरफ से पथराव हुआ था। मामला को शांत करने के लिए चौपारण थाना से दो एएसआई के नेतृत्व में पुलिस बल को भेजा गया। जिसमें एक पक्ष के लोगों ने पुलिस को ही निशाना बना कर पथराव कर दिया। जिसमें पथराव के कारण पुलिस वाहन तो क्षति हुई और 9 पुलिस कर्मी घायल हो गए। जिसमें एएसआई गणेश हंसदा, अजय कुमार मिश्रा, चौकीदार सह चालक रवि कुमार पासवान, पुलिस जवान नेमत खान, पप्पू कुमार महतो, दिलेश्वर कुमार, जितेंद्र सोरेन, मृत्युंजय महतो, भूदेव मांझी घायल हो गए। सूत्रों का माने तो चयकला में कुछ लोगों के द्वारा गोवंशीय पशु तस्करी एवं बप्रतिबंधित मांस का कारोबार वृहद पैमाने पर किया जा रहा है। जिससे अधिकतर लोगों का जीना मुश्किल हो गया है और इसका विरोध करने वाला कोप का भाजक बन जाता है। समाजसेवियों का कहना है कि प्रशासन इसका संज्ञान नहीं लिया तो आगे चलकर बड़ी घटना घट सकती है।

Last updated: जनवरी 27th, 2022 by Aksar Ansari
Aksar Ansari
Correspondent Chouparan (Hazaribag, Jharkhand)
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें

पाठक गणना पद्धति को अब और भी उन्नत और सुरक्षित बना दिया गया है ।

हर रोज ताजा खबरें तुरंत पढ़ने के लिए हमारे ऐंड्रोइड ऐप्प डाउनलोड कर लें
आपके मोबाइल में किसी ऐप के माध्यम से जावास्क्रिप्ट को निष्क्रिय कर दिया गया है। बिना जावास्क्रिप्ट के यह पेज ठीक से नहीं खुल सकता है ।