भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रामीणों को किसान विधेयक बिल के बारे में बताया गया
किसान विधेयक बिल के समर्थन में हरिहरपुर , कोर कोटा गाँव में किसान चौपाल लगाकर किसानों को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा किसान विधेयक बिल से मिलने वाले लाभ की जानकारी दी गई।
किसान ग्रामीणों कि बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतत्व में केंद्र की सरकार कृषि क्षेत्र को समृद्ध करने और किसानों को सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह समर्पित है। किसानों की आय दुगनी करने के लिए और कृषि सुधार के लिए मोदी सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। जिससे किसानों को अब बाज़ार में ऊंचे दाम मिलेंगे। देश की आयात पर निर्भरता घटेगी। कृषि वेवसायी किसानों से सीधी खरीद करने में सक्षम होंगे। आदि बातों की जानकारी दी गई।
मौके पर प्रभारी राम नारायण भगत , किसान नेता सुखदेव ठाकुर , गोमो मंडल अध्यक्ष सुनील मंडल , सत्यनारायण बर्नवाल , जयनारायण महतो आदि कार्यकर्ता उस्थित थे।

Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View

