सिविक पुलिस के पैर पर चढ़कर गुजर गई वाहन, स्थिति चिंताजनक
फरीदपुर थाना अंतर्गत ओल्ड कोर्ट मोड़ के समीप सिविक वालंटियर सिंगल पर खड़े होकर स्थानीय लोगों को पार करा रहा था। उसी दौरान तेज गति से एक वाहन सिग्नल के नियम को तोड़ते हुए खड़े सिविक वालंटियर के पैर पर चढ़कर निकल गई। जिसमें सिविक वालंटियर घायल हो गया।
उसे तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से गाँधी मोड़ के समीप एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार के दोपहर को पलासडिया निवासी मिलन बनर्जी सिविक वालंटियर ओल्ड कोर्ट मोड़ के समीप ड्यूटी पर तैनात था। सिग्नल पर खड़े होकर स्थानीय लोगों को रास्ता पार करा रहा था।
तभी एक छह चक्का ट्रक तेज गति से आती हुई यातायात नियमों को अनदेखा कर निकलने के दौरान सिविक वालंटियर के पैर पर चढ़कर निकल गई। जिसमें सिविक वालंटियर बुरी तरह घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं लोगों का कहना है कि सिग्नल पर इतनी तेज गति से गाड़ी चलाना यह सरासर अन्याय है। पुलिस की तरफ से कहा गया है कि वाहन को पकड़ लिया गया है, लेकिन चालक और खलासी फरार हो गया।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View