प्रखंड पंचायत पडरिया के अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय प्लस टू ईगुनिया में आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर प्रमुख ने निकाला तिरंगा यात्रा
स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए इन दिनों प्रमुख पूर्णिमा देवी अपने क्षेत्र के सभी ग्राम वासियों को जागरूक करने में लगी है। इसी बीच आज तिरंगा यात्रा का आयोजन उत्क्रमित उच्च विद्यालय प्लस टू इगुनिया में किया गया। जहां अनेकों छात्र छात्राओं ने इस तिरंगा यात्रा में भाग लिया। इस तिरंगा यात्रा में चौपारण प्रखंड की प्रमुख पूर्णिमा देवी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई तथा शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के साथ तिरंगा यात्रा को सफल बनाया। यात्रा के पश्चात प्रमुख पूर्णिमा देवी ने वहां के विद्यार्थियों से एवं शिक्षकों से विद्यालय के समस्याओं से रूबरू होते हुए, उनकी समस्याओं के बारे में जाना। विद्यार्थियों ने विद्यालय की कमियों एवं समस्याओं को बिंदुओं में रखकर बताया।
1) विद्यालय परिसर में शौचालय का निर्माण
2) विद्यालय में चारदीवारी का निर्माण
3) विद्यालय परिसर में एक सभागार का निर्माण,
उपायुक्त मांग को प्रमुख पूर्णिमा देवी ने गंभीरता पूर्वक सुनते हुए बोली कि यहां के छात्र छात्राओं को समस्याओं को दूर किया जाएगा एवं आश्वासन देते हुए उन्होंने कहा मैं जल्द से जल्द मांग को पूरा करने का भरपूर प्रयास करूंगी। साथ ही प्रमुख पूर्णिमा देवी ने विद्यार्थियों को हौसला अफजाई करते हुए अच्छे से पढ़ाई करने की सुझाव दी। इस मौके पर स्थानीय मुखिया पप्पू रजक, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View