दिवंगत पूर्व विधायक राजकिशोर महतो के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर टुंडी विधायक मथुरा ने श्रद्धांजलि दिया
पूर्व सांसद व सिंदरी-टुंडी के पूर्व विधायक रहे राजकिशोर महतो के निधन की खबर सुनकर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो रांची से दिवंगत राजकिशोर महतो के चिरागोरा, धनबाद स्थित आवास पहुँचे, जहाँ उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिये। दिवंगत को नमन करते हुए महतो की आँखें नम हो गयी।
मौके पर उन्होंने कहा कि झारखंड ने एक शिक्षावद राजनेता को खो दिया। वह टुंडी से मेरे राजनीतिक प्रतिद्वंदी थे, लेकिन हमारा परिवारिक संबंध था जिस कारण समाज के क्षेत्र में हम जहाँ भी मिलते थे. एक दूसरे का आदर सम्मान करते थे। हाल-चाल कुशलक्षेम घर परिवार, समाज की बातें होती थी। कुछ दिन पूर्व जब वह बीमार थे, तो हम सेंट्रल होस्पिटल, धनबाद में मिलने गये थे। वह एक सुलझे हुए नेता थे। उनके पिता स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो के साथ हम झारखंड आंदोलन में साथ रहे थे। उस वक्त भी यह सक्रिय रहते थे। जिस कारण इस परिवार से मेरा गहरा संबंध रहा है।
राजकिशोर महतो के निधन से एक युग का अंत हो गया। उनका अचानक जाना हमें हमेशा खलेगा। दिवंगत राजकिशोर महतो के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर्स मिले, जिसका वह हकदार है. उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर्स मिले। इसके लिए हम संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क किये है और अभी रांची जाकर धनबाद जिला प्रशासन को मंत्रालय से गार्ड ऑफ ऑनर्स के लिए मेल भेजवा कर सुबह अंतिम संस्कार में आयेंगे. महतो के साथ पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, झामुमो के जिला सचिव पवन महतो, मदन महतो, बसंत महतो, सुमित महतो आदि मौजूद थे।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View