त्रिशक्ति महिला मंडल पांडवेश्वर की ओर जरूर तमन्दो के बीच खाद्य सामग्री का वितरण
पांडवेश्वर। त्रिशक्ति महिला मंडल पांडवेश्वर शाखा की ओर से लाउदोहा ब्लॉक के गोगला पंचायत के गोसाई बगान में चिन्हित 25 परिवारों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।
इस अवसर पर पांडवेश्वर शाखा की अध्यक्षा रूबी सिंह ने कहा कि डिशरगढ़ त्रिशक्ति महिला मंडल की अध्यक्षा पूनम मिश्रा की अनुप्रेणा से ईसीएल के सभी क्षेत्रों में कार्यरत त्रिशक्ति महिला मंडल अपनी सेवा भावना को जरूर तमन्दो के बीच जाकर खाद्य सामग्री के साथ अन्य सामग्री का वितरण कर सेवा करती है। 25 परिवारों के बीच 5 किलो चावल के साथ दाल ,एक जोड़ी चप्पल , सिर्फ , आलू , नमक , कोरोना से बचाव के लिये मास्क का वितरण किया है और सभी को कोरोना के नियमों को मानते हुए उसकी जानकारी दी गयी है।
खाद्य सामग्री के वितरण समय पांडवेश्वर शाखा की संगीता सिन्हा, काकोली राय ,सुप्रिया प्रसाद ,रुबाई शबनम ,चंद्रशिला कुमार समेत अन्य उपस्थित थी ,वही गोगला पंचायत के प्रधान ने त्रिशक्ति महिला मंडल की कार्यों की सराहना किया।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View