त्रिशक्ति महिला मंडल ने मई दिवस समारोह में सम्मानित महिला कर्मियों को किया सम्मानित
मई दिवस समारोह में सम्मानित ईसीएल में कार्यरत महिला कर्मियों को पांडेश्वर क्षेत्रीय अधिकारी क्लब में त्रिशक्ति महिला मंडल द्वारा सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर त्रिशक्ति महिला मंडल की अध्यक्षा सीएमडी की पत्नी पूनम मिश्रा ने कहा कि आज ईसीएल अपने कोयला उत्पादन में एक मिसाल कायम किया है, जिसमें सभी कर्मियों अधिकारियों का सहयोग रहा है।
अपने कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला कर्मियों के साथ पुरुष कर्मियों को ईसीएल प्रबंधन ने सम्मानित किया है ।
त्रिशक्ति महिला मंडल ने अपनी संगठन की ओर से कार्यरत महिला कर्मियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सलाम करने के साथ आज सम्मानित करके त्रिशक्ति महिला मंडल अपने को गर्व महसूस कर रहा है। आज के समय में हमारी महिलायेंँकिसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। ईसीएल को अपनी उत्पादन में जादुई आंकड़ा छूने में हमारी महिला कर्मियों का भी उतना ही योगदान रहा है। जितना पुरुष कर्मियों का रहा है।
आज 29 महिला कर्मियों को उपहार सामग्री के साथ सम्मान देकर त्रिशक्ति महिला मंडल की सभी क्षेत्रों से आयी पदाधिकारी भी गर्व महसूस कर रही है । उन्होंने त्रिशक्ति महिला मंडल द्वारा इसी तरह सामाजिक सरोकार वाली कार्य को आगे करते रहने की सलाह दी ।
इससे पहले त्रिशक्ति महिला मंडल पांडेश्वर क्षेत्र की अध्यक्षा और जीएम की पत्नी उरमी मुखोपाध्याय ने त्रिशक्ति महिला मंडल ईसीएल शाखा की पूनम मिश्रा महिमा सोनी चंदा गुप्ता को वृक्ष का पौधा देकर स्वागत किया और अपने स्वागत भाषण में त्रिशक्ति महिला मंडल द्वारा कार्यों का जिक्र किया और कहा कि त्रिशक्ति महिला मंडल की अध्यक्षा और ईसीएल की टीम की प्रेरणा से ही आज पांडेश्वर शाखा भी सामाजिक कार्यों को अंजाम दे रही है।
इस अवसर ईसीएल के सभी क्षेत्रों के त्रिशक्ति महिला मंडल की शाखा पदाधिकारी समेत पांडेश्वर के अधिकारी उपस्थित थे।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View