बाराबनी कॉंग्रेस के स्वर्गीय नेता माणिक उपाध्याय की 11वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
सालानपुर। बाराबनी विधानसभा के पूर्व विधायक सह कॉंग्रेस के स्वर्गीय नेता माणिक उपाध्याय की 11वीं पुण्यतिथि पर बाराबनी के सभी तृणमूल पार्टी कार्यालय में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। बताते चलें कि बाराबनी के गरीबों और श्रमिकों के मसीहा कहे जाने वाले स्वर्गीय नेता माणिक उपाध्याय की मृत्यु 22 दिसंबर 2010 को हुई थी, जिनकी याद में प्रत्येक वर्ष आज के दिन बाराबनी विधानसभा के सभी नेता, कार्यकर्ता एवं आम लोग उन्हें नम आँखों से याद कर श्रद्धांजलि देते हैं।
क्षेत्र के सभी तृणमूल पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वर्गीय माणिक उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम किए जाते है। सलानपुर ब्लॉक तृणमूल पार्टी कार्यालय द्वारा बुधवार को स्वर्गीय नेता माणिक उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर पीठाक्यारी स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों को दोपहर का भोजन करवाया गया साथ ही पार्टी कार्यालय में तृणमूल कॉंग्रेस के महासचिव भोला सिंह सहित तृणमूल कॉंग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय नेता माणिक उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी।
इस संदर्भ में भोला सिंह ने कहा कि स्वर्गीय माणिक उपाध्याय विधानसभा के लोकप्रिय नेता थे। हम निराश है कि वे आज हमारे बीच नहीं है। उनकी कमी हमलोगों को हमेशा महसूस होती है। हमलोग उनके ही दिखाए गए मार्ग पर ही चलने का प्रयास करते। है।
इस दौरान सालानपुर ब्लॉक तृणमूल कॉंग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद अरमान, सलानपुर पंचायत समिति सभापति फाल्गुनी कर्मकार घासी, सहसभपति विद्युत मिश्रा समेत अन्य तृणमूल कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View