भाजपा महिला मोर्चा नगर कमिटी के द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय राजेंद्र गुप्ता को दी गई श्रद्धांजलि
मधुपुर 24 अगस्त । मधुपुर भाजपा महिला मोर्चा नगर कमिटी के मालती सिन्हा के नेतृत्व में उनके निजी आवास में भाजपा के कद्दावर तथा वरिष्ठ नेता स्वर्गीय राजेंद्र गुप्ता के तस्वीर के सामने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की, नगर अध्यक्ष मालती सिन्हा ने कहा कि महिला मोर्चा को मजबूत करने में उनका बहुत बड़ा योगदान था।
उन्होंने कहा कि अपनी सारी जिंदगी पार्टी को सींचने में लगा दिया। वह बराबर कहा करते थे कि संगठन कैसे मजबूत हो पार्टी के लोग एकजुट होकर पार्टी को मजबूत कैसे करें हमेशा वह यही सोचा करते थे। उनके निधन से भाजपा को बहुत ही क्षति हुई है इसे कोई कभी नहीं भूला सकता है वह हमेशा युवाओं को प्रेरणा देते थे। हम मधुपुर वासी कभी उन्हें नहीं भूल सकते हैं।
मौके पर गायत्री लाल, सपना विश्वकर्मा, मधु शर्मा सुनीता जयसवाल, मिली जयसवाल, प्रेमा गुप्ता, पूनम जयसवाल, ममता प्रसाद, किरण गुप्ता, सविता देवी, आशा देवी, रेनू देवी, देवंती सत्य नैनी गुप्ता आदि महिलायेंं मौजूद थी।
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View