बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने को टाइगर पुलिस के जवानों ने किया विभिन्न थाना क्षेत्रों का भृमण
धनबाद । बढ़ते क्राइम के बीच जिले में टाइगर पुलिस के जवानों ने मंगलवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों का भृमण कर जनता के बीच भरोसा कायम करने का प्रयास किया। बाइक पर सवार टाइगर जवानों ने डीएसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में वरीय आरक्षी अधीक्षक असीम विक्रांत मिंज के आदेशानुसार और जिले के बैंक मोड़, धनबाद, सरायढेला, केंदुआ, झरिया सहित कई थाना क्षेत्र में मार्च किया। बाद में ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि टाइगर जवानों के मार्च का मक़सद आम जनता के बीच का पुलिस की उपस्थिति दर्ज कराना और भरोसा कायम करना है।
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि पुलिस का उद्देश्य अपराधियों के मनोबल को तोड़ने का है। टाइगर जवानों के वाहनों पर जीपीएस सिस्टम लगा हुआ है। जिसे जिले के वरीय पुलिस अधिकारी जवानों का लोकेशन समय-समय पर जाँचने का कार्य करते हैं। इस प्रकार का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जिले में भयमुक्त वातावरण देना पुलिस का मकसद है।

Copyright protected