श्रीराम मंदिर निर्माण में एक ईंट हमारा भी हो: विधायक अनंत ओझा
साहिबगंज -साहिबगंज नगर में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा पूरे देश में चल रहे निधि समर्पण अभियान के निमित्त माधव बस्ती, वीर सावरकर बस्ती एवं शास्त्री नगर में निधि समर्पण अभियान का कार्यक्रम चलाया गया।
ज्ञात हो कि नगर को पूरे 10 बस्ती में बाँटा गया है । प्रत्येक बस्ती में अभियान टोली के सदस्य बनाए गए हैं। प्रत्येक पाँच अभियान टोली पर एक हिसाब कर्ता और एक जमा कर्ता बनाया गया है। माधव बस्ती में साहिबगंज नगर के चौक बाजार में स्थित बाबा डाकीनाथ मंदिर के प्रांगण में कार्यक्रम का शुरूआत किया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन नगर संयोजक अंकित शर्राफ ने किया। कार्यक्रम के शुरुआत में मंचासीन सभी अतिथियों को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात राजमहल विधायक अनंत ओझा के द्वारा उपस्थित सभी सज्जन वृंद के बीच में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से जुड़े कई विषय पर प्रकाश डाला गया। विधायक ओझा ने बताया कि जिस तरह से गिलहरी ने भगवान श्रीराम के राम सेतु निर्माण के समय अपनी भूमिका निभाई थी। ठीक उसी प्रकार राम भक्त हर एक गली, हर एक मोहल्ले एवं घर-घर तक संपर्क करके उनका समर्पण राशि लेने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह राशि दान नहीं, चंदा नहीं, बल्कि यह एक सेवा भाव का समर्पण है। ताकि हर एक व्यक्ति के मन में यह भाव उत्पन्न हो कि श्रीराम मंदिर के निर्माण में एक ईंट हमारा भी है।
धर्म जागरण के प्रांत प्रमुख शिव मूर्ति ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हम सबों को प्रभु श्रीराम के काम में यथासंभव प्रयास करके लगना चाहिए। क्योंकि हम सबों का यह सौभाग्य है कि यह पावन कार्य करने का अवसर मिला है।
कार्यक्रम के अंत में शहर के कई प्रतिष्ठित लोगों ने अपना-अपना समर्पण, उस मंच के माध्यम से किया। जिसमें सर्वप्रथम चेतन भरतिया ने 5100, आदर्श ग्रुप के राम भक्त सुनील शर्मा ने 21000 रुपया का समर्पण किया। तत्पश्चात माधव क्षेत्र में घर घर और हर एक प्रतिष्ठान में जाकर निधि संग्रह किया गया। साथ ही साथ शास्त्री नगर बस्ती के चैती दुर्गा में स्थित हनुमानजी के मंदिर प्रांगण में भी कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु श्रीराम के भक्त हनुमान के चरणों में पूजन कर व नारियल फोड़कर और जय श्रीराम का नारा लगाकर किया गया। इसके पश्चात उस बस्ती के रमेश शाह के द्वारा विधायक अनंत ओझा के समक्ष 11111 रुपए का समर्पण किया गया। इसके बाद उस बस्ती के कई राम भक्तों ने अपना समर्पण किया।
कार्यक्रम में झारखंड प्रांत के धर्म जागरण के प्रांत प्रमुख शिव मूर्ति, राजमहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत ओझा, साहेबगंज नगर क्षेत्र के उपाध्यक्ष रामानंद साह, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राम दरस यादव, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र साहिबगंज नगर के पालक अधिकारी अरुण विश्वकर्मा, गणेश प्रसाद तिवारी, साहिबगंज विभाग के विभाग प्रचारक विजेंद्र, बस्ती के अभियान टोली प्रमुख धर्मेंद्र ठाकुर, शिवम शर्मा, ज्योति शर्मा, चंद्रभान शर्मा, प्रकाश कुमार पंडित, हिसाब प्रमुख नितेश यादव, अभिषेक सिंह, पूर्व वार्ड पार्षद चेतन भरतिया, विभाग व्यवस्था प्रमुख नितेश वर्मा,भारत माता न्यास के केंद्रीय अध्यक्ष सुनील शर्मा, सह नगर कार्यवाह पुष्कर लाल, देव जीत, जमाकर्ता प्रशांत शेखर, सुरेंद्र नाथ तिवारी, ओम जयसवाल, गरिमा कुमारी, बास्की नाथ साह सहित शहर के कई राम भक्त उपस्थित थे।

Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
अवैध कोयला खनन ने ली युवक की जान, ईसीएल अधिकारी बेखबर: चरणपुर ओसीपी में हादसा
Quick View

