भीम आर्मी का नाम बदनाम करने वाले के ऊपर संगठन कार्यवाही करना शुरू कर दिया, पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की
लोयाबाद। भीम आर्मी का नाम बेचकर बदनाम करने वाले के ऊपर संगठन कार्यवाही करना शुरू कर दिया है। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के नेशनल कोर्डिनेटर बिरेंद्र पासवान ने पोस्ट के जरिये गढ़वा,बोकारो, एवं बाघमारा पुलिस को आरोपियों के खिलाफ शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। गढ़वा के नानंहुराम, बोकारो के हरेंद्र कुमार, एवं बाघमारा फुलरीटांड़ के लोकेश रवि पर सन्गठन भीम आर्मी का झूठा नाम इस्तेमाल करने का आरोप है। गढ़वा पुलिस को सोशल मीडिया के जरिये बदनाम करने की कोशिश की गई है।
बिरेन्द्र ने बताया कि भीम आर्मी भारत एकता मिशन का नाम लेकर नान्हूराम ने सोशल मीडिया के फेसबुक के माध्यम से गढ़वा पुलिस के ऊपर गंभीर आरोप लगाने कार्य किया है जिससे भीम आर्मी की छवि खराब हुई है।
उन्होंने बताया कि झारखंड प्रशासन एवं वर्तमान झारखंड सरकार भी संगठन व समाज के साथ बिना किसी भेदभाव के सहयोग कर रहा है पर कुछ लोग किसी एक राजनैतिक पार्टी को लाभ देने के लिए भीम आर्मी भारत एकता मिशन के नाम को असंवैधानिक रूप से इस्तेमाल कर झारखडं प्रशासन झारखण्ड सरकार एवं झारखण्ड की जनता को गुमराह कर रहे हैं उन्होंने बताया कि भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संस्थापक विजय कुमार आजाद के आदेशानुसार यह कार्यवाही झारखण्ड एवं अन्य राज्यों में किया जा रहा है।
पिछले कुछ महीनों पहले नान्हूराम ने गिरिडीह प्रशासन को तत्कालीन लेटर में पुरानी तारीख डालकर अपने सहयोगी उज्जवल कुमार नामक व्यक्ति को छुड़ाने का कार्य किया था, इसकी भी जाँच की मांग सोशल मीडिया के ट्विटर के माध्यम से इन्होंने झारखंड सरकार एवं झारखंड प्रशासन को दी थी, जब गढ़वा प्रशासन पर नान्हूराम ने गंभीर आरोप लगाया तब वहाँ की प्रशासन हरकत में आई और बीरेंद्र पासवान से संपर्क किया।
उसके बाद लिखित रूप में भीम आर्मी नेशनल कोर्डिनेटर बिरेंद्र पासवान ने आवेदन को स्पीड पोस्ट के जरिए गढ़वा प्रशासन को भेज दिया है। उन्होंने झारखंड सरकार एवं झारखंड प्रशासन से गुहार लगाई है कि ऐसे लोगों के खिलाफ अविलंब कानूनी कार्यवाही की जाए जो संगठन एवं प्रशासन को बदनाम करने का कार्य कर रहे।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View