प्याज इतनी महंगी हो गयी है कि दाम पूछ कर लोग चले जाते हैं
आसमान छूती प्याज की कीमत ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। गोमो रेलवे मार्केट में प्याज 120 रुपये और लहसुन 200 रुपये तक बिक रहा है। बढ़ती मंहगाई से आम लोग परेशान हैं। गरीब लोगों की थाली से प्याज गायब हो गया है। गोमो मार्केट के सब्जी दुकानदार नन्द किशोर झा ने बताया कि प्याज लहसुन मंहगा होने के कारण ग्राहकों की संख्या बहुत कम हो गई है। लोग दाम पूछ कर चले जाते हैं।
सब्जी भी नहीं खरीदते हैं। आमदनी चौपट जो गया है। लोकल प्याज भी मार्केट से गायब है। प्याज कम आ रहा है। कई महिलाओं ने कहा कि प्याज लहसुन मंहगा होने के कारण घर का बजट बिगड़ गया है। बिना पियाज लहसुन के सब्जी बनानी पड़ रही है।
इस बढ़ी हुई मंहगाई पर गोमो निवासी जेवीएम नेता विद्यानन्द यादव ने कहा कि क्या भाजपा का यही अच्छे दिन हैं । लोग मंहगाई से त्रस्त हैं। इन नेताओं को जरा भी एहसास नहीं है। लोग इस विधानसभा की चुनाव में सबक सिखाने का काम करेगी।
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता मो0 अकरम ने कहा कि भाजपा झूठ का पुलिंदा है। इनका जनता से किया कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ। ये पार्टी सिर्फ नफरत फैलाने का काम करती है। लोग अब समझ गए हैं। यहाँ की जनता इस चुनाव में जरूर सबक सिखाएगी ।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View