कोयलाँचल पत्रकार संघ में स्व० कमल नारायण वर्मा की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई
झरिया। कोयलांचल पत्रकार संघ के केन्द्रीय कार्यालय शालीमार में संघ के कोषाध्यक्ष स्वo कमल नारायण वर्मा की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। सर्वप्रथम संघ के अध्यक्ष एवं वरीय सदस्य संजीव तिवारी ने उनकी तस्वीर पर माल्यर्पण कर श्रधांजलि दी। तत्पश्चात सभी सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर शोक संवेदना प्रकट किया।
श्रधंजलि के दौरान संघ के अध्यक्ष मुख्तार अहमद ने कहा कि स्वo कमलनारायण वर्मा का जाना संघ के लिए अपूरणीय छति है। वे हमेशा संघ और पत्रकारों के हित में हमेशा खड़े रहते थे। वे हमेशा मदद करने पर भरोसा रखते थे, उनकी कमी संघ को हमेशा खलती रहेगी।
वही वरीय सदस्य संजीव तिवारी ने कहा कि स्वo कमल नारायण वर्मा हँसमुख पत्रकार थे, वे बढ़चढ़ कर लोगो की मदद करने में विश्वास रखते थे। हमेशा लोगो को हँसते थे तथा खुद भी मुस्कुराते रहते थे।
मालूम हो कि एक वर्ष पूर्व आज ही के दिन 12 मई 2021 को संघ परिवार ने अपने कोषाध्यक्ष कमल नारायण वर्मा को खो दिया, जिससे संघ परिवार काफी आहत हुई। उनकी कमी संघ में हमेशा बनी रहेगी।
मौके पर अध्यक्ष मुख्तार अहमद, वरीय सदस्य संजीव तिवारी, कार्यालय प्रभारी समीम हुसैन, सुनील सिंह, विनय सिंह, कार्तिक वर्मा, सीडी मिश्रा, मनोज यादव, बिंदा प्रसाद, साधु सिन्हा, बापी दा, अनिल मुंडा, सोनू अंसारी, अशोक कुमार निषाद, दिलशाद खान, शंकर झा, शशि मिश्रा, सुधाकर प्रसाद, मो रिजवान, अजित सिंह, नागेश्वर मास्टर, सतीश सिंह, पवन गुप्ता, जगत नारायण पाठक, शिशिर मिश्रा, अखिलेश मिश्रा आदि थे।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View