पानी की तेज धारा में बहे प्रेम दांगी का शव मिला, बेटे ने की पुष्टि
चौपारण झारखंड-बिहार सीमावर्ती चोरदाहा के मंगर दाहा घाट पर प्रेम दांगी का लाश बुधवार के शाम चार बजे बरामद हो गई। जानकारी हो कि सोमवार के देर शाम करीब आठ बजे ग्राम भरारी जाने के क्रम में लूना सहित गोही नदी सिलोदर के तेज धार में प्रेम दांगी बह गया था।
लगातार मृतक के तीन पुत्र, रिश्तेदार तथा ग्रामीण नदी में खोजबीन कर रहे थे। बुधवार को सुबह से पुत्र उमेश दांगी, विश्वजीत दांगी तथा अभिषेक दांगी सिलोदर के गोही नदी से पिता के खोजबीन के लिए नदी के दोनों ओर कर रहे थे। घटना स्थल से करीब तीन किमी दूर चोरदाहा के मंगर दाहा घाट के किनारे झाड़ियों के प्रेम दांगी का लाश दिखाई दिया। पुत्र ने इसकी पुष्टि किया। सूचना पर स्थानीय प्रशासन घटना स्थल पहुंची। प्रेम दांगी का लाश 72 घंटे बाद मिली। सर में हैमलेट पहने थे। पुलिस कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव का पंचनामा कर कब्जे में ले ली।

Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View