कमरे में पंखे से झूलता मिला एक युवक का शव, काम छूटने से था परेशान
धनबाद। शहर के धनसार थाना क्षेत्र अंतर्गत दुहाटांड़ में सोमवार की सुबह घर के कमरे में पंखे से झूलता एक युवक का शव मिला। जिसके बाद परिजन में अफरा-तफरी मच गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि युवक का नाम सुनील कुमार चौरसिया है। वह एक माह पूर्व चेन्नई से लौटा था। वह चेन्नई की एक निजी कंपनी में कार्यरत था। जहाँ उसकी तबियत अक्सर खराब रहता था। परंतु बीते दिन कंपनी ने उसे काम से बैठा दिया था। जिसके बाद वह मानसिक अवसाद से ग्रसित हो गया। इस दौरान वह धनबाद के दुहाटांड़ स्थित अपने घर लौट आया। जहाँ उसके माता पिता रहते हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि युवक काफी शांत स्वभाव का था।
रविवार की रात वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने गया। सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने देखा कि वह अपने कमरे में पंखे से लटका हुआ था। मृतक तीन भाई बताया जाता है। जिसमें उससे बड़ा भाई दिल्ली में तथा छोटा भाई चेन्नई में काम काम करता है। पिताजी धनबाद में लकड़ी के फर्नीचर बनाने का काम करते हैं। घटना से पूरा परिवार सदमे में है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए एसएनममसीएच ले गयी।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View