भारतीय जनता पार्टी का 41वां स्थापना दिवस शांतिपूर्ण माहौल के साथ मनाया गया
साहिबगंज। जिला के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने आवास पर ही पार्टी के झंडा का ध्वजारोहण किया। ज्ञात रहे कि राजनीतिक इतिहास में छह अप्रैल का दिन खास अहमियत रखता है। क्योंकि आज ही के दिन भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 1980 में हुई थी। श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा 1951 में स्थापित भारतीय जन संघ से इस नई पार्टी का जन्म हुआ। 1977 में आपातकाल की घोषणा के बाद जनसंघ का कई अन्य दलों से विलय हुआ और जनता पार्टी का उदय हुआ।
पार्टी ने 1977 के आम चुनाव में कॉंग्रेस से सत्ता छीन ली और 1980 में जनता पार्टी को भंग करके भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी थी। जहाँ आज यह पार्टी देखते ही देखते एक मजबूत पार्टी बनकर तैयार है। वहीं वैश्विक महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए इस बार भारतीय जनता पार्टी की 41वाँ स्थापना दिवस फीका रहा।
सदर प्रखंड सहित सभी प्रखंडों के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अपने -अपने छतों पर ही पार्टी के झंडा को लहराया और लोगों को वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ने की बात कही। बरहेट के भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मनीष भारती ने कहा कि बीजेपी के पहले अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी थे। एक वक्त बीजेपी गाँधी के आदर्शों पर चलने की बात करते हुए राजनीति करती थी। 1984 के लोकसभा चुनाव में केवल दो सीटें जीतने के बाद ,पार्टी हिंदुत्व की तरफ आकर्षित हुई।
जबकि भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष नौशाद आलम ने कहा कि बीजेपी ने राम जन्मभूमि को एजेंडा बनाकर वाजपेयी और आडवाणी की जोड़ी ने बीजेपी को मुख्यधारा की राजनीति में ला दिया। 1989 में बीजेपी ने 85 लोकसभा सीटें जीतीं, फिर 1991 में 120 सीटों पर कब्जा जमा लिया।
भाजपा के जिला प्रवक्ता आकाश पाठक ने कहा कि वाजपेयी के कुशल नेतृत्व में बीजेपी ने देश को पहली स्थायी गठबंधन की सरकार मिली। 2004 में बीजेपी के चुनाव हारने के बाद पार्टी में अगले दौर के नेताओं की खोज शुरू हो गई।
भाजमुयो के मंडल अध्यक्ष प्रिंस गुप्ता ने कहा कि मोदी और शाह ने बीजेपी को लोकप्रियता के शिखर पर पहुँचाया। मीडिया प्रभारी दीपक कुमार डोकोनीया ने कहा कि अमित शाह जब भाजपा अध्यक्ष थे तो उन्होंने बीजेपी को दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाने के लिए अभियान शुरू किया था।
बधाई देने वालों में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष नौशाद आलम, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह,भाजपा जिला प्रवक्ता आकाश पाठक, भाजपा कार्यकर्ताओं में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मनीष भारती, मंडल अध्यक्ष प्रिंस गुप्ता, ओबीसी मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष हनीफ अंसारी, मीडिया प्रभारी दीपक कुमार डोकानिया, राजू आदि ने क्षेत्र के सभी लोगों को भारतीय जनता पार्टी के 41 बां स्थापना दिवस पर बधाई व शुभकामनायें दीं हैं।

Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View