दुर्गापूजा के अवसर पर बाराबनी तृणमूल कॉंग्रेस द्वारा किया गया वस्त्र वितरण
बाराबानी। पश्चिम बंगाल राज्य की सबसे बड़ा त्यौहार दुर्गापूजा के अवसर पर बाराबनी तृणमूल कॉंग्रेस ने विधायक विधान उपाध्याय की पहल पर सोमवार को गरीब परिवारों में साड़ी वितरण किया गया। आयोजन में मुख्य रूप से उपस्थित बाराबनी ब्लॉक तृणमूल कॉंग्रेस अध्यक्ष असीत सिंह द्वारा सोमवार बाराबनी ब्लॉक के रसूनपुर, कुशनगर, खैरापुर, जामग्राम सहित अन्य गाँव के सैकड़ोंं गरीब असहाय महिलाओं को साड़ी का वितरण किया गया।
बाराबनी ब्लॉक तृणमूल कॉंग्रेस अध्यक्ष असित सिंह ने कहाँ की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एवं बाराबनी विधायक विधान उपाध्याय के आदेश से गरीब महिलाओं को साड़ी दी जा रही है। मुख्यमंत्री ममता दीदी गरीबों एवं राज्य के सभी जनता के बीच रहने वाली एवं उनके दुःख दर्द को समझने वाली एकमात्र नेत्री है। दीदी अन्य पार्टियों की तरह दिखवा नहीं करती है। साम्प्रदायिक सद्भाव और एकता बनाये रखने के लिए दीदी सभी धर्मों के त्यौहारों में एक सामान योगदान देती हैं।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View